फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार की खुशी बदली मातम में: पटाखे छोड़ने के विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या 

Thu, 04 Nov 2021 06:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

बुधवार रात को 10 बजे पड़ोसियों ने व्यक्ति व उसके दो पुत्रों पर चाकू से हमला किया था, अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। उसके पिता व भाई की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
गौरव (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत शहर के सैनीपुरा में दो युवकों व उनके पिता को चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। विवाद पटाखा छोड़ने को लेकर शुरू हुआ। चाकू के वार से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के घायल पिता की शिकायत पर हत्या व जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्या का आरोप दो सगे भाइयों सहित चार युवकों पर लगाया गया है। 

विज्ञापन


वारदात के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। सैनीपुरा मोहल्ला निवासी श्याम सिंह सैनी ने पुलिस को बताया कि उसके तीन बेटे हैं। बुधवार रात को छोटी दिवाली होने के चलते उसका बेटा सचिन घर के बाहर गली में पटाखा चला रहा था। पटाखा चलाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मोहित उर्फ लीमा व उसका भाई जसवंत बाहर आए और झगड़ा करने लगे। इनके साथ दो अन्य युवक भी थे। वह पटाखा चलाने को लेकर विवाद करने लगे।

श्याम सिंह ने बताया कि शोर सुनकर वह और उसका दूसरा लड़का गौरव भी बाहर आ गए। हमने मोहित और उसके साथियों को समझाने का प्रयास किया। त्योहार होने के चलते झगड़ा नहीं करने को समझाया, लेकिन वह समझने को तैयार नहीं हुए। इसी दौरान मोहित व उसका भाई मनीष अपने साथियों के साथ मिलकर आक्रामक हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेें : स्पोर्ट्स: नीरज ने खेल रत्न के लिए दिया धन्यवाद, पटियाला में अब अगले इस लक्ष्य की तैयारी में जुटे

उन्होंने हमको पकड़कर चाकू मारने शुरू कर दिए। हमारे चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर आए और हमको बचाया। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। आसपास के लोगों ने हमको अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में उपचार के दौरान घायल गौरव की मौत हो गई। वहीं गंभीर हालत में श्याम सिंह और सचिन को पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेें : पंजाबी गायक बब्बू मान पहुंचे कुंडली बॉर्डर: बोले- किसानों की मांगे पूरी नहीं हुई तो बीजेपी को चुनावों में भुगतना पड़ेगा परिणाम

पुलिस ने श्याम सिंह की शिकायत पर मोहित उर्फ लीमा और मनीष कुमार पुत्र जसवंत सिंह और इनके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। श्याम सिंह ने पुलिस को बताया कि गौरव और सचिन का एक महीना पहले भी किसी बात को लेकर मोहित से विवाद हुआ था। उस समय मामला रफा-दफा करा दिया था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें