फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद अंत: चार माह पहले किया था प्रेम विवाह, संदिग्ध हालात में गई जान, भाई ने लगाया बड़ा आरोप 

Sat, 21 Aug 2021 02:50 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

यूपी के जिला सीतापुर के गांव टप्पा खजूरिया के रहने वाले सोनू कश्यप ने राई थाना पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले विशाल सिंह ने उसकी बहन शालिनी (18) से 13 अप्रैल को प्रेम विवाह किया था। उसने उसकी बहन से श्याम नाथ मंदिर सीतापुर में शादी की थी।
विज्ञापन
शालिनी। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव राई में किराए पर रह रही नवविवाहिता की दहेज के लिए हत्या करने व शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए अंतिम संस्कार करने का मामला सामने आया है। युवती ने पड़ोस के युवक संग चार माह पहले ही घर से भागकर यूपी में प्रेम विवाह किया था। उसके बाद दोनों गांव राई में आकर रहने लगे थे। 10 अगस्त को नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। नवविवाहिता का भाई उससे मिलने आया तो मामले का पता लगा। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


यूपी के जिला सीतापुर के गांव टप्पा खजूरिया के रहने वाले सोनू कश्यप ने राई थाना पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले विशाल सिंह ने उसकी बहन शालिनी (18) से 13 अप्रैल को प्रेम विवाह किया था। उसने उसकी बहन से श्याम नाथ मंदिर सीतापुर में शादी की थी। उसके बाद दोनों वहां से गांव राई में आकर किराए पर रहने लगे थे। 


कुछ समय बाद विशाल सिंह उसकी बहन को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगा था। उसकी बहन ने उसे कई बार बताया था कि उसका पति उससे दो लाख रुपये दहेज की मांग करता है। उन्होंने एसपी सीतापुर को दहेज प्रताड़ना की शिकायत दी थी। इस बीच कई दिन तक उसकी बहन से उनकी कोई बात नहीं हो सकी। इस पर वह अपनी बहन के बारे में जानकारी लेने गांव राई में आया तो उसे पता लगा कि उसकी बहन की 10 अगस्त को मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


उसका गांव राई के शमशान घाट में अंतिम संस्कार भी कर दिया गया था। लेकिन इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। उसने पुलिस के सामने शक जताया कि उसकी बहन को विशाल सिंह दहेज के लिए तंग करता था। ऐसे में या तो उसने उसकी बहन को मार दिया या उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले की जांच कर ठोस कार्रवाई की जाए। पुलिस ने इस संबंध में दहेज हत्या व सबूत मिटाने का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें