फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: महिला 1.9 किलो गांजा सहित गिरफ्तार, गन्नौर की क्राइम यूनिट ने भिगान टोल प्लाजा के पास से किया काबू

Wed, 14 Jun 2023 02:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के गन्नौर क्राइम यूनिट प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम में शामिल एएसआई प्रदीप सिंह अपनी टीम के साथ भिगान के पास गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक महिला भिगान टोल प्लाजा पार कर लड़सौली गांव की तरफ जाएगी। महिला के पास मादक पदार्थ हो सकता है।
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर गांव भिगान स्थित टोल प्लाजा के पास से गन्नौर क्राइम यूनिट ने एक महिला को एक किलो 900 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सोनीपत में बंदेपुर के पास स्थित कैलाश कॉलोनी की रहने वाली बाला है। पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसके खिलाफ मुरथल थाना में मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


बंदेपुर की रहने वाली है बाला, मुरथल थाना में दर्ज कराया मुकदमा
गन्नौर क्राइम यूनिट प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम में शामिल एएसआई प्रदीप सिंह अपनी टीम के साथ भिगान के पास गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक महिला भिगान टोल प्लाजा पार कर लड़सौली गांव की तरफ जाएगी। महिला के पास मादक पदार्थ हो सकता है। जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत नाकाबंदी कर दी।

आरोपी से मुरथल थाना पुलिस पूछताछ करेगी
इसी बीच एक महिला टोल प्लाजा की तरफ से आती दिखाई दी। उसे रोककर एसची कविता ने पूछताछ की। महिला ने अपनी पहचान बाला के रूप में दी। पुलिस टीम ने उसके पास मादक पदार्थ होने का शक जताया। जिस पर महिला की सहमति से पुलिस ने आबकारी एवं कराधान आयुक्त योगेंद्र सिंह से संपर्क किया। उनके सामने तलाशी लेने पर महिला के पास से मिले पॉलिथीन से गांजा बरामद किया गया। गांजा तोलने पर एक किलो 900 ग्राम मिला। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुरथल थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोपी से मुरथल थाना पुलिस पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें