फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, चार नवंबर को होनी थी शादी, तैयारियों में जुटे थे परिजन

Wed, 26 Oct 2022 10:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)

सार

चिरस्मी का युवक एक कंपनी में नौकरी करता था। युवक की शादी चार नवंबर को होने वाली थी। पुलिस की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विक्की का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत जिले के राई क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर गांव कुमासपुर के पास ताऊ देवी पार्क के सामने एक बेकाबू अज्ञात वाहन की टक्कर से एक कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई। युवक की चार नवंबर को शादी होने वाली थी। परिजन इसकी तैयारियों में जुटे थे। मौत से परिजनों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


गांव चिरस्मी निवासी कुलदीप ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि बड़े भाई विक्की (27) बहालगढ़ स्थित एक कंपनी में काम करते थे। वह मंगलवार रात को ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। जब वह कुमासपुर के पास ताऊ देवीलाल पार्क के सामने पहुंचे तो बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने भाई को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया। बताया जाता है कि 15 दिन पहले रिश्ता तय हुआ था। अब चार नवंबर को शादी होनी थी। परिजन और रिश्तेदार विक्की की शादी को लेकर काफी खुश थे। तैयारियों में जुटे थे। हादसे में विक्की की मौत की जानकारी मिली मिलने से खुशियां मातम में बदल गईं। 
विज्ञापन


देर रात सड़क हादसे की सूचना मिली थी। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी वाहन चालक की तलाश के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। -इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें