धमकी भरे मैसेज में आतंकी संगठन ने सीजेपी के स्टूडेंट पर दर्ज एफआईआर को तुरंत वापस लेने की शर्त रखी है। मेल में चेतावनी दी गई है कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो कोर्ट में ब्लास्ट किया जाएगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सोनीपत अदालत परिसर को बम से उड़ाने की एक सनसनीखेज धमकी मिलने का मामला सामने आया है। यह धमकी भरा ईमेल 'खालिस्तानी नेशनल आर्मी' नामक आतंकी संगठन की ओर से भेजा गया है।
विज्ञापन
ईमेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गए हैं। अदालत परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ते की मदद से जांच तेज कर दी गई है।
एफआईआर वापस लेने की रखी मांग
धमकी भरे मैसेज में आतंकी संगठन ने सीजेपी के स्टूडेंट पर दर्ज एफआईआर को तुरंत वापस लेने की शर्त रखी है। मेल में चेतावनी दी गई है कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो कोर्ट में ब्लास्ट किया जाएगा। फिलहाल साइबर सेल की टीम ईमेल के आईपी एड्रेस और सोर्स को ट्रैक करने में जुटी है।