फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: श्राद्ध की अमावस्या पर यमुना में डूबे किशोर का शव बरामद, पिता व छोटे भाई के साथ गया था स्नान करने

Thu, 07 Oct 2021 04:14 PM IST
Trainee Trainee संवाद न्यूज एजेंसी, मुरथल/सोनीपत (हरियाणा)

सार

श्राद्ध पक्ष पूर्ण होने पर बुधवार को पितृ विसर्जनी अमावस्या पर गांव फाजिलपुर का केसर (14) अपने पिता कर्मबीर व छोटे भाई करण के साथ यमुना में स्नान करने गया था। वह यमुना के मिमारपुर घाट पर गए थे।
विज्ञापन
मृतक केसर (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्राद्ध पक्ष की अमावस्या पर यमुना के मिमारपुर घाट पर स्नान करते हुए डूबे किशोर का शव गुरुवार को घाट के पास से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। श्राद्ध पक्ष पूर्ण होने पर बुधवार को पितृ विसर्जनी अमावस्या पर गांव फाजिलपुर का केसर (14) अपने पिता कर्मबीर व छोटे भाई करण के साथ यमुना में स्नान करने गया था। वह यमुना के मिमारपुर घाट पर गए थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें - हरियाणा में वारदात: इटावा के युवक की रोहतक में गोली मारकर हत्या, कार में मिला लहूलुहान शव
विज्ञापन

 

कर्मबीर ने छोटे बेटे करण को स्नान कराने के बाद यमुना किनारे बैठा दिया। बाद में कर्मबीर व केसर यमुना में स्नान करने गए थे। इस दौरान पैर फिसलने से पिता-पुत्र डूबने लगे तो कर्मबीर किसी तरह बाहर आ गया था, लेकिन केसर डूब गया था। उसके बाद प्रशासन की मदद से केसर की तलाश का अभियान चलाया गया था। वीरवार को मिमारपुर घाट पर केसर का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें