फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में दर्दनाक हादसा: सड़क पर सो रहे बिहार के दो मजदूरों को टैंकर ने कुचला, दोनों की मौत

Mon, 07 Jun 2021 10:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)

सार

फ्लाईओवर पर काम करने के बाद दोनों मजदूर सड़क पर सो गए थे। रात को टैंकर पीछे करते वक्त यह दर्दनाक हादसा हो गया। दोनों मजदूर बिहार के रहने वाले थे। राई थाना पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में जीटी रोड स्थित बीसवां मील चौक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम करने के बाद सड़क पर सो रहे दो मजदूरों को पानी के टैंकर ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसा टैंकर को पीछे करते वक्त हुआ। सूचना के बाद पहुंची राई थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के जिला खगड़िया के गांव गवाश निवासी लालचू सिंह ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह जीटी रोड पर चल रहे निर्माण कार्य में ठेकेदार के पास काम करते हैं। उसके साथ मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के गांव श्रीपुरपासा निवासी उसका मौसा सिकंदर और गांव नैथमिसिम का गुड्डू व अन्य काम कर रहे थे। 

शनिवार रात 10 बजे काम खत्म करने के बाद वे बीसवां मील के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर सो गए थे। इस फ्लाईओवर पर अभी वाहनों का आवागमन नहीं हो रहा है। रात में करीब साढ़े 11 बजे उसे किसी वाहन के स्टार्ट होने की आवाज सुनाई दी। उसने देखा कि चालक अपने टैंकर को पीछे कर रहा था। उसने लापरवाही से बिना देखे टैंकर को पीछे किया। 
विज्ञापन


इस दौरान टैंकर के नीचे आने से उसका मौसा सिकंदर व एक अन्य मजदूर गुड्डू बुरी तरह से घायल हो गया। हमारे शोर मचाने पर चालक टैंकर लेकर भाग गया। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला सामान्य अस्पताल में गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। वहीं सिकंदर को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआई ले जाते वक्त सिकंदर ने भी दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें