फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी छोड़कर गई तो पति ने लगा लिया फंदा

Sat, 08 Oct 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, राई
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
गांव बढ़मलिक स्थित रामनगर कालोनी में मानसिक तनाव के चलते एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। घटना के समय युवक की पत्नी अपने रिश्तेदार के पास गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूलरूप से उत्तराखंड के कुमाऊं वासी प्रकाश (31) फिलहाल गांव बढ़मलिक स्थित रामनगर कालोनी में पत्नी लक्ष्मी के रहता था। प्रकाश ने वीरवार रात को अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले रात को उसने अपनी पत्नी लक्ष्मी से मारपीट की थी। लक्ष्मी रात के समय पड़ोस में हो रहे माता के जागरण में गई थी। प्रकाश उसे वहीं से पीटते हुए कमरे पर लेकर आया था। बाद में लक्ष्मी इसी कालोनी में रह रहे अपने रिश्तेदार के पास चली गई।

शुक्रवार सुबह जब वह कमरे पर पहुंची तो प्रकाश फंदे पर लटका हुआ था। बताया गया है कि प्रकाश अक्सर शराब पीकर अपनी पत्नी से मारपीट किया था। सूचना के बाद राई थाना प्रभारी ऋषिकांत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर भी सबूत जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें