फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुराफातियों खबरदार, हम हैं तैयार

Sat, 08 Oct 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
खुराफातियों खबरदार, हम हैं तैयार - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिसकर्मी किस तरह तैयार है। पुलिस लाइन ग्राउंड पर दंगा नियंत्रण ड्रिल का आयोजन कर एसपी मुनिराज ने आंकलन किया। इसमें पुलिस कर्मियों की एक टुकड़ी को दंगाई बनाकर उतारा गया और दूसरी टुकड़ी ने कार्रवाई की। छिटपुट खामियों के अलावा ड्रिल में सब ओके रहा। एसपी ने आवश्यक दिशा निर्देश देकर खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह तड़के पुलिस लाइन ग्राउंड पर साप्ताहिक परेड के बाद एसपी मुनिराज ने जिले के समस्त थानों एवं पुलिस लाइन के पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता भांपने के लिए दंगा नियंत्रण ड्रिल आयोजित की। पुलिस कर्मियों की एक टुकड़ी को सिविल ड्रेस में दंगाई बनाकर मैदान पर भेजा गया। जिसके बाद दूसरी टुकड़ी में शामिल किए गए पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरण देकर उन पर नियंत्रण करने के निर्देश दिए गए। जिसके बाद एक तरफ से दंगाई बने कर्मचारी उपद्रव करने लगे और दूसरी टुकड़ी ने कंट्रोल करने के लिए पहले चेताया। न मानने पर आंसू गैस के गोले दागे गए और लाठी चार्ज कर खदेड़ा गया। एसपी मुनिराज पुलिसकर्मियों की कमियों पर आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे। आंसू गैस का गोला कितनी दूरी पर गिरना चाहिए, किस दिशा में छोड़ा जाए और लाठी चार्ज के दौरान पुलिसकर्मी कैसे कार्य करें आदि तमाम बातों को बारीकी से बताया गया। अफसरों ने दंगा नियंत्रण उपकरण का भी प्रशिक्षण पुलिसकर्मियों को दिया गया। इस मौके पर एएसपी विकास कुमार वैद्य, सीओ जहानाबाद जगत राम जोशी, प्रतिसार निरीक्षक घनश्याम सिंह व जिले के थानों से आए पुलिसकर्मी मौजूद रहे। 
फ्लैग मार्च कर कराया जनता को सुरक्षा का एहसास
जहानाबाद। महोर्रम को सकुशल निपटाने में जुटे पुलिस अफसरों ने खुराफातियों को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने का अहसास कराने के लिए भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। कस्बे में घूमते के बाद देहात की गलियों में भी पुलिसकर्मियों ने राउंड लिया। इस दौरान संभ्रांत लोगों से बातचीत कर शांति व्यवस्था में सहयोग की अपील की गई। 
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह दस बजे एएसपी विकास कुमार वैद्य, सीओ जहानाबाद जगत राम जोशी जहानाबाद थाने पहुंच गए। जिसके बाद न्यूरिया, मझोला एवं पुलिस लाइन से भी फोर्स को बुला लिया गया। थाने में इकट्ठा होने के बाद पहले एसओ जितेंद्र यादव से ताजिए के रास्तों को लेकर संवेदनशील इलाकों की जानकारी की गई। जिसके बाद रूटमार्च की शुरूआत हुई। रूटमार्च थाने से निकलकर मोहल्ला कुरैशियान, पसियापुर, बाजार कटरा, सितारगंज हाइवे से कस्बे के मुख्य रास्तों से निकला। इसके बाद देहात क्षेत्र के खमरिया पुल, कुकरीखेड़ा, ललौरीखेड़ा, जतीपुर  आदि गांवों में भी रूटमार्च निकाला गया। इस दौरान क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों से भी अफसरों ने बातचीत कर सहयोग की अपील की। पुराने विवादों से जुड़ी जानकारी भी की गई और सख्त बंदोबश्त होने का भरोसा दिलाया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें