फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में मिला छात्र का शव, हत्या की आशंका पुलिस ने माना सड़क हादसा

Sun, 21 Aug 2016 12:16 AM IST
Sonipat
विज्ञापन
हत्‍या - फोटो : demo
विज्ञापन
गांव हरसाना के पास शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में छात्र का शव मिला है। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि, पुलिस इस मामले को हादसा मान रही है, वहीं छात्र के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


गांव बैयापुर निवामी विजय हरियाणा स्कूल में 12 वीं कक्षा में पढ़ता था और शनिवार सुबह रोजाना की तरह घूमने गया था। देर तक वह वापस घर नहीं लौटा। इसके बाद विजय का शव हरसाना गांव के मांड के पास मिला। विजय के भाई आनंद ने बताया है कि सुबह दो लड़के उनके घर पर आए और उन्हें बताया कि विजय मृत अवस्था में पड़ा है। जब जाकर देखा तो उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उन्हें आशंका है कि उसकी हत्या की गई है।

हरसाना के पास शव मिला है जो बैयापुर निवासी विजय का है। उसके गुप्तांग पर चोट के निशान हैं। शुरुआत में मामला सड़क हादसे का लग रहा है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय कुमार, सदर थाना प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें