फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: बीएएमएस छात्र पर हमला कर लूटी बाइक, बाल कटवाने के लिए सैलून पर जा रहा था युवक

Sun, 26 Mar 2023 11:11 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गांव नांगल कलां निवासी सौरभ ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह बीएएमएस के छात्र है। वह शनिवार देर शाम घर पर था। वह अपनी बाइक लेकर कुंडली टस्कन सिटी में बाल कटवाने के लिए सैलून पर जा रहा था।
विज्ञापन
कुंडली पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में कुंडली टीडीआई के पास नांगल कलां गांव के खेत में बैचुलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएएमएस) के छात्र पर हमला कर चार बदमाश उनकी बाइक लूट ले गए। युवक अपने घर से बाल कटवाने टस्कन सिटी में सैलून पर जा रहा था। कुंडली थाना पुलिस ने युवक के बयान पर लूट का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव नांगल कलां निवासी सौरभ ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह बीएएमएस के छात्र है। वह शनिवार देर शाम घर पर था। वह अपनी बाइक लेकर कुंडली टस्कन सिटी में बाल कटवाने के लिए सैलून पर जा रहा था। जब वह अपने खेतों के पास टीडीआई के पास पहुंचा तो झाड़ियों से अचानक चार युवक बाहर आए। चारों युवक हाथों में डंडे लिए थे। जब वह उसके पास पहुंचा तो अचानक एक युवक ने उनके सीने पर डंडे से हमला कर दिया। उन्होंने बाइक रोकी तो सभी युवक उसे पीटने लगे। जिस पर वह बचकर बाइक को मौके पर छोड़कर भागने लगे तो वह युवक उनकी बाइक लेकर प्याऊ मनियारी की तरफ भाग गए। 

सौरभ ने बताया कि वह चारों बदमाशों में से एक को सामने आने पर पहचान सकते हैं। उन्होंने मामले से कुंडली थाना पुलिस को बताया। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के बयान पर लूट का केस दर्ज कर लिया है। कुंडली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद से बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द उनका पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें