फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritpal: अमृतपाल का करीबी इंदौर से गिरफ्तार, हथियारों और गाड़ियों का खुलेगा राज, जम्मू से दंपती हिरासत में

Sun, 26 Mar 2023 12:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी /ब्यूरो, चंडीगढ़/ अमृतसर

सार

पुलिस ने आरोपी की अजनाला केस में हमला करने के केस में गिरफ्तारी डाली है। जम्मू से भी एक दपंती को हिरासत में लिया गया है। दस को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। 
विज्ञापन
Amritpal singh - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के एक और करीबी साथी को पंजाब पुलिस ने इंदौर मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मजीठा के गांव मरड़ी कलां निवासी सुखप्रीत सिंह के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी अजनाला थाने पर हुए हमले के मामले में डाली गई। पुलिस ने आरोपी का रिमांड लेने के लिए कई तक अदालत में दिए।

विज्ञापन


लंबी बहस के बाद अदालत ने आरोपी को 29 तक रिमांड पर भेजा है। जबकि जम्मू से अमृतपाल सिंह के मार्गदर्शक पपलप्रीत सिंह के करीबी दपंती अमरीक सिंह और परमजीत कौर निवासी आरएसपुरा को हिरासत में लेकर पंजाब पुलिस को सौंपा है। इसके अलावा पंजाब पुलिस का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। वहीं अजनाला थाने पर हमले के मामले में रिमांड पर चल रहे दस आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

शनिवार को कड़ी सुरक्षा में सुखप्रीत सिंह को अजनाला पुलिस ने अदालत में पेश किया। इस दौरान अदालत में आरोपी का रिमांड लेने के लिए पुलिस की तरफ से तर्क दिया गया कि यह अमृतपाल सिंह का करीबी है। वह उसके साथ साये की तरह रहता था। हमें पूरा यकीन है कि उसकी गाड़ियों की फंडिंग से लेकर हथियारों तक के बारे में इसे सारी जानकारी है। वहीं, पुलिस ने कहा कि इससे गहराई से पूछताछ की जाती है तो कई और राज खुल सकते हैं। हालांकि सुखप्रीत सिंह की तरफ से पेश हुए वकील ने इस चीज का विरोध किया।
विज्ञापन


उनका कहना था कि पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से इसी आधार पर रिमांड लिया गया था। हालांकि अदालत ने सभी दलीलों को सुनने के बाद आरोपी को 29 मार्च तक रिमांड पर भेज दिया। अजनाला थाने पर हमले की एफआईआर अदालत में जमा करवा दी है। जबकि इसी मामले में प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किए गए अमृतपाल सिंह के 10 अन्य साथियों को शनिवार को अजनाला की अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 23 फरवरी को अजनाला थाने पर हमला करने के आरोपों में पुलिस ने अमृतपाल सिंह समेत कई लोगों पर केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें