सोनीपत में यमुना के मिमारपुर घाट के पास रेत खनन कंपनी के स्टॉक इंचार्ज की शनिवार देर रात हत्या कर दी गई। स्टॉक इंचार्ज पर डंडे और रॉड से हमले करने के अलावा धारदार हथियार से वार किए गए हैं। उसके शरीर पर घाव के 19 निशान मिले हैं। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। स्टॉक के मैनेजर ने भी एक दिन पहले कुछ युवकों पर हमला करने का आरोप लगाया है। जिसमें उसके बयान पर अलग मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस कंट्रोल रूम को देर रात 12 बजे खनन कंपनी के कार्यालय के पास शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने देर रात ही जयदीप के मोबाइल से उसको सूचना दी। जसबीर ने बताया कि वह खनन कंपनी के स्टॉक पर पहुंचा तो वहां पर उनके भाई का शव पड़ा था।
उसने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि जयदीप के शरीर पर 19 स्थान पर घाव के निशान हैं। जो धारदार हथियार के हैं। गमगीन माहौल में गांव में जयदीप का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
तीन माह पहले ही खनन कंपनी में लगा था जयदीप
जयदीप ने गांव में अड्डे के पास परचून की दुकान की थी। करीब तीन माह पहले वह खनन कंपनी में स्टॉक मैनेजर के रूप में काम करने शुरू किया था। जयदीप के भाई पर भी गांव में हमला किया गया था। ताश खेलते हुए झगड़े की रंजिश में भी उनको जान से मारने की धमकी दी गई थी।