फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: चाबी कार में छोड़ लघुशंका के लिए उतरा पेट्रोल पंप संचालक, गाड़ी ले भागे युवक, 1.98 लाख की नकदी गायब

Fri, 02 Feb 2024 09:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)

सार

कार में एक कुत्ता भी था। युवकों ने कार 800 मीटर दूरी पर छोड़ी तो 1.98 लाख की नकदी गायब मिली। दिल्ली के पीतमपुरा निवासी शिवम का आसौदा के पास पेट्रोल पंप है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर गांव पाई के पास से बाइक पर सवार होकर आए युवक पेट्रोल पंप संचालक की कार लेकर भाग गए। कार में 1.98 लाख रुपये और पालतू कुत्ता था। युवकों ने कुछ दूरी पर जाकर कार को वहीं पर छोड़ दिया और कार में रखे रुपये ले गए। मामले की शिकायत पर खरखौदा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दिल्ली के पीतमपुरा निवासी शिवम ने बताया कि उनका झज्जर जिले के गांव आसौदा के पास पेट्रोल पंप है। वह शुक्रवार को अपने पालतू कुत्ते के साथ कार से वाया केएमपी होते हुए बहादुरगढ़ की तरफ जा रहे थे। कुंडली से केएमपी एक्सप्रेस-वे पर चलते हुए जब वह पाई गांव के पास पहुंचे तो उन्होंने लघुशंका के लिए अपनी कार को रोक दिया।

वह चाबी कार में ही छोड़कर लघुशंका करने के लिए चले गए। इसी बीच बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों में से एक उनकी कार को लेकर भाग गया। करीब 800 मीटर दूरी पर कार खड़ी मिली। जांच की तो पाया कि कार में रखे एक लाख 93 हजार रुपये और पर्स में रखे पांच हजार रुपये गायब मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें