फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: फाइनेंसर से रंगदारी मांगने का मामला, 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 Feb 2024 08:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

सीआईए-एक ने पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जेल भेज दिया है। इटली बैठकर ढाई साल पहले जिले के तीन लोगों से रंगदारी मांगी थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ढाई साल पहले फाइनेंसर से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी विक्रम उर्फ विक्रमजीत सिंह बराड़ निवासी डीगा वाला जिला हनुमानगढ़ राजस्थान ने 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। आरोपी ने इटली से शिकायतकर्ता को मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन


थाना इस्माईलाबाद में 22 जून 2021 को दर्ज शिकायत में ओम प्रकाश ने बताया था कि 21 जून सुबह साढ़े नौ बजे उसके पास एक अंजान नंबर से व्हाट्सएप पर कॉल आया थी। इसमें कॉल करने वाले ने उससे 20 लाख रुपये मांगे थे। पैसे नहीं मिलने पर उसने उसके बेटे को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। आरोपी पांच लाख एडवांस तथा तीन लाख रुपये बाद में मांग रहा था।

उसके मना करने के बाद आरोपी ने उसकी सारी जानकारी निकालकर 15 मिनट में दोबारा फोन करने की बात कही थी। उसने 15 मिनट के आरोपी ने उसे दोबारा फोन करके जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी मोहित कुमार उर्फ मोनू निवासी थांदड़ा रोड, रजत उर्फ रज्जा व वरुण निवासी पंजाबी मोहल्ला इस्माईलाबाद व 27 जून को अरुण निवासी थांदड़ा रोड को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


पूछताछ पर आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से अपने इटली में रहने वाले साथी विक्रम बराड़ के साथ इन वारदातों को अंजाम देने की कोशिश की थी। उन्होंने विक्रम के कहने पर सारी जानकारी उसे उपलब्ध करवाई थी। उस जानकारी पर विक्रम उनके पास कॉल करके पैसे मांगता था।

पैसे नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी देता था। आगामी जांच सीआईए-एक ने करते हुए मुख्य आरोपी विक्रम बराड़ को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर तीन दिन के रिमांड पर लिया था। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।

दो और लोगों से मांगी थी रंगदारी
आरोपी विक्रम बराड़ ने 24 जून 2021 को संजय गर्ग निवासी इस्माईलाबाद से 20 लाख और आठ जून 2021 को डाॅ. अजय अग्रवाल से 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। इन मामले में भी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। आरोपी को पंजाब की पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था। आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें