फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई ने मोबाइल गेम खेलने से मना किया तो किशोर ने लगाया फंदा

Thu, 01 Dec 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल फोन पर गेम खेलने की लत दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मोबाइल गेम खेलने को न मिलने पर फंदा लगाकर जान देने का मामला मुरथल स्थित आरके कॉलोनी का सामाने आया है। यहां छोटे भाई ने मोबाइल पर गेम खेलने से मना किया तो नाराज होकर किशोर ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार मुरथल स्थित आरके कॉलोनी निवासी कटुबदिन अहमद (15) अपने भाई के साथ मोबाइल पर गेम खेल रहा था। छोटे भाई ने गेम देने से मना किया तो दोनों में गेम खेलने को लेकर झगड़ा हो गया। इससे नाराज होकर कटुबदिन ने कमरे में जाकर पंखें से लटकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिली थी कि आरके कॉलोनी में फंदा लगाकर एक बच्चे ने आत्हत्या कर ली है। मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पिता ने बताया कि दोनों भाइयों का मोबाइल में गेम खेलने को लेकर झगड़ा हुआ था। धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरेन्द्र, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें