फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: टोल प्लाजा के पास फास्टैग बेच रहे युवक को पीटा, वीडियो बना किया वायरल

Sun, 04 Feb 2024 01:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के गांव लल्हेड़ी कलां के युवक ने विनय नाम के युवक व उसके साथियों पर आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि पिटाई के बाद वीडियो वायरल करने पर पुलिस को शिकायत दी है। 
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन मुरथल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 स्थित भिगान टोल प्लाजा के पास फास्टैग बेच रहे युवक को तीन युवकों ने पीटकर घायल कर दिया। युवक को बेल्ट व लात-घुस्से मारकर घायल कर दिया। इतना ही नहीं हमलावरों ने युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद युवक ने मामले से मुरथल थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव लल्हेड़ी कलां निवासी मोहित ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह भिगान टोल प्लाजा पर फास्टैग लगाते हैं। वह 30 जनवरी को टोल प्लाजा के पास मौजूद थे। इसी दौरान विनय नाम का युवक वहां अपने दो साथियों के साथ पहुंचा। विनय ने आते ही उन्हें बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। उसके दोस्तों ने लात-घुस्से मारने शुरू कर दिए।

इसी बीच एक आरोपी वीडियो बनाने लगा। जिस पर विनय व उसके एक साथी ने फिर से उन्हें पीटना शुरू कर दिया। मोहित ने बताया कि उनका साथी उसे छुड़वाने आया तो आरोपियों ने उसे धमकी देनी शुरू कर दी। उसके बाद लोगों के आने से आरोपी भाग गए।
विज्ञापन


वह घटना से बुरी तरह से घबरा गए। अब उन्हें पता लगा कि आरोपी ने उनकी पिटाई करते हुए बनाया गया वीडियो वायरल कर दिया। जिसका पता लगने पर उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। मुरथल थाना पुलिस ने मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें