फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों ने निगला जहर, तीसरा गिरफ्तार

Tue, 03 Oct 2023 10:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

दो आरोपियों ने खरखौदा थाना क्षेत्र में जाकर एनसीआर वाटर चैनल नहर के पास जहर निगल लिया। हालत बिगड़ी देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने खरखौदा के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया जहां से पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के गोहाना के सदर थाना क्षेत्र के गांव की महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नामजद दो आरोपियों ने खरखौदा में जाकर जहर निगल लिया। मामले का पता लगने पर पुलिस ने उन्हें खरखौदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उनको वहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने तीसरे आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सदर थाना गोहाना क्षेत्र के गांव की महिला ने पुलिस को बताया था कि वह 27 सितंबर को अपने खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। जब वह चारा लेकर आ रही थी तो रास्ते में तीन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और घसीटकर गन्ने के खेत में लेजाकर दो ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। तीसरा आरोपी खेत के बाहर खड़ा था।

इसी दौरान उसके बेटे के वहां आने पर तीनों आरोपी भाग गए थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच पता लगा कि खरखौदा में मंगलवार देर शाम को रोहतक रोड पर स्थित नंदीशाला के निकट एनसीआर वाटर चैनल की पटरी पर दो लोगों ने जहर निगल लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पहचान व पता करने पर जानकारी मिली कि वह गोहाना के सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने शराब के साथ जहर निगला है। खरखौदा के सरकारी अस्पताल से उन्हें पीजीआई, रोहतक रेफर किया गया है।

खरखौदा व गोहाना सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर गोहाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वजीर सिंह ने बताया कि सदर गोहाना थाना पुलिस ने तीसरे आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे देर शाम गोहाना क्षेत्र से पकड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें