फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचाहार एक्सप्रेस में लूटपाट करने के दो आरोपी काबू

Sun, 29 May 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों के रूप में पिट्ठू बैग के साथ ट्रेनों में सवार होकर यात्रियों के साथ लूटपाट करने के दो आरोपियों को थाना जीआरपी टीम ने काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी अंकित उर्फ रिंकल और सागर उर्फ जोनी निवासी राजेंद्र नगर, सोनीपत हैं। पूछताछ के दौरान दो लूट की घटनाओं का खुलासा हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


15 मार्च को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने में उत्तरप्रदेश के चित्रकूट निवासी रामकिशोर ने शिकायत दी थी कि वह अपने चार साथियों सहित चंडीगढ़ स्थित एक कंपनी में काम करता है। 15 मार्च को इलाहाबाद जा रही ऊंचाहार एक्सप्रेस 14218 में सवार हुए। पांचों साथी पीछे की तरफ ट्रेन के गार्ड यान से लगती सामान्य बोगी में सवार थे। गाड़ी सवा आठ बजे सोनीपत स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुई। नरेला के नजदीक गाड़ी में ही सवार आधा दर्जन युवकों ने उन्हें चाकू दिखाकर काबू कर लिया और तलाशी लेने लगे। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे वे चुप रहे। इसके बाद किसी के 10 हजार तो किसी के 5 हजार। कुल 21 हजार रुपए लूट लिए थे। जिस पर थाना जीआरपी सोनीपत ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

3 अप्रैल को लूटे थे 38 हजार रुपये
4 अप्रैल को थाना बरेली जीआरपी में बरेली निवासी अशोक कुमार ने शिकायत दी थी कि 3 अप्रैल को ऊंचाहार एक्सप्रेस में साथियों के साथ सवार होकर बरेली जा रहा था। इस दौरान सोनीपत रेलवे स्टेशन पर आठ युवक पिट्ठू बैग के साथ ट्रेन के जनरल कोच में सवार होकर चढ़े थे। इस दौरान उसके व तीन चार अन्य साथियों के पास आकर उन्हे घेर लिया और हरसाना व राठधना के बची चाकू के नौक पर 38 हजार की लूट लिए और चेन पुलिंग कर मौके से फरार हो गया। जिस पर थाना बरेली जीआरपी ने जीरो एफआईआर दर्ज सोनीपत जीआरपी थाना में भेज दी, जहां पर सोनीपत अज्ञात के खिलाफ 18 मई को लूट का मामला दर्ज किया गया। थाना जीआरपी टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपी अंकित उर्फ रिंकल व सागर उर्फ जोनी निवासी राजेंद्र नगर, सोनीपत को अदालत में पेश कर लिए गए एक दिन के रिमांड के दौरान चाकू बरामद किया गया। फिर दूसरे मामले में आरोपियों को दो दिन के रिमांड के दौरान 1000-1000 रूपये बरामद किए गए। सोमवार को इन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। साथ ही इनके साथी आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें