एमबीए की परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा
- फोटो : demo pic
पीएनबी की हिंदू कॉलेज स्थित ब्रांच से एक महिला के हजारों रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। मामला दो दिन पहले का है। पीड़िता ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद दो लड़कियों पर शक जताया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हुल्लाहेड़ी निवासी बाला देवी बेटी के साथ मंगलवार को पीएनबी की हिंदू कॉलेज स्थित ब्रांच में पहुंची थी। यहां पर अपने खाते से 75 हजार रुपये की नकदी निकलवाने के बाद वे दोनों वापस घर आ गए। घर पहुंचकर इन्होंने देखा कि पर्स में रखा छोटा पर्स गायब है। उसी पर्स में 75 हजार रुपये की नकदी, आधार कार्ड था। इसके बाद वे वापस बैंक पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
सीसीटीवी में साथ दिख रही हैं दो लड़कियां
मौके पर पहुंचे पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पाया कि दो लड़कियां बाला देवी के बिल्कुल साथ-साथ खड़ी हैं। ये दोनों ही बाला देवी के बैंक से निकलने के बाद ही बाहर निकली थी। हालांकि सीसीटीवी फुटेज साफ नहीं है, लेकिन पीड़िता ने इन्हीं दो लड़कियों पर रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है।
एंट्री के समय तक भी थे पैसे
बाला देवी ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि बैंक के अपने खाते से पैसे निकलवाने के बाद उन्होंने बैंक पासबुक में एंट्री भी कराई थी। जब पासबुक पर्स से निकाली तो उस समय तक भी पर्स में नकदी से भरा पर्स रखा था। उसके बाद ही पर्स चोरी किया गया है।
पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी में दो लड़कियां पास में ही दिखाई दे रही है। हालांकि फुटेज साफ नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।
-अजमेर, जांच अधिकारी