फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाउंसर के हत्यारे को आजीवन कारावास, 10 हजार जुर्माना

Tue, 20 Dec 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर खंड के गांव पुरखास राठी में दो साल पहले गुड़गांव में बाउंसर का काम करने वाले 26 वर्षीय सुरजीत की हत्या के आरोपी युवक रवींद्र को अदालत ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर रवींद्र को एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।
विज्ञापन

पुरखास राठी निवासी दयानंद ने 26 सितंबर 2014 को थाना गन्नौर पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका बेटा सुरजीत गुड़गांव में बाउंसर का कार्य करता था। 25 सितंबर को घर आया हुआ था। साथ ही शाम को गांव में घूमने की कहकर चला गया। रात को करीब सवा 12 बजे उसे पता चला कि सुरजीत गांव के अड्डे के पास लहूलुहान हालत में पड़ा है, जिससे दयानंद ने मौके पर पहुंचकर सुरजीत को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दयानंद ने पुलिस को बताया कि गांव के ही रविंद्र ने उसके बेटे की चाकू मारकर हत्या की है। सुरजीत के साथ रविंद्र की करीब एक वर्ष पहले कहासुनी हुई थी, जिसकी रंजिश में रविंद्र ने उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने दयानंद की शिकायत पर मामला दर्ज आरोपी रविंद्र व अन्य कई युवकों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू भी बरामद किया था। इसी मामले में सोमवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार की अदालत ने आरोपी रविंद्र को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई और 10 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें