फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू को मनाने गई सास की मौत, पत्नी समेत चार पर केस

Thu, 09 Feb 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे की ससुराल आई एक अधेड़ महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक अधेड़ महिला के बेटे ने अपनी पत्नी व ससुराल पक्ष पर उसकी मां को जहर देकर माने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया व शिकायत पर उसकी पत्नी, सास, ससुर व साले पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

2009 में हुई थी शादी, पत्नी पर झगड़ा करने का आरोप
दिल्ली के बिजवासन निवासी दिनेश ने थाना खरखौदा पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी मां को उसके ससुराल पक्ष ने जहर देकर मार दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी विवाह वर्ष 2009 में बरोणा गांव निवासी सोनी के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसके व उसकी मां वेदमति के साथ झगड़ा करती आ रही थी। इसमें उसकी पत्नी के माता-पिता भी साथ देते थे। दिनेश का कहना है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे पैसों की भी मांग कर रहे थे। उसने जब अपनी पत्नी के बर्ताव की शिकायत उसके माता-पिता से की तो उल्टा उसे ही जान से मारने की धमकी दी गई। बीते शुक्रवार को उसकी पत्नी उससे व उसकी मां से झगड़ा कर अपने मायके आ गई। इसके बाद उसके ससुराल पक्ष ने उसे दहेज के केस में फंसाने की धमकी दी और तीन लाख रुपये देने या फिर मकान पत्नी के नाम पर करवाने की बात कही।
समझौते के लिए ससुराल से आया फोन
दिनेश का कहना है कि रविवार को उसके पास किसी महिला ने फोन किया और कहा कि सोनी ने उसके व उसकी मां के ऊपर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है और हमें महिला मंडल में आने की बात कही। इसके बाद मंगलवार को उसके ससुराल पक्ष ने फोन कर उसकी मां को समझौते के लिए उनके घर पर बुलाया। ऐसे में उसकी मां मंगलवार को उसके ससुराल चली गई। शाम को उसके पास पीजीआई, रोहतक से फोन आया कि उसकी मां की तबीयत खराब है। जब वह पीजीआई, रोहतक पहुंचा तो उसकी मां ने उसे बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जहर दे दिया और उसका मोबाइल छीन लिया। वहीं, वहां पर मौजूद उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। इलाज के दौरान अधेड़ महिला वेदमति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ ही शिकायत पर दिनेश की पत्नी सोनी, ससुर मुकेश, साले सुनील व सास गीता पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बेटे की ससुराल आई महिला की मौत के मामले में उसके बेटे ने हत्या का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि उसकी मां को जहर देकर मारा गया है। हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन

-प्रदीप कुमार, खरखौदा थाना प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें