फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली सोने के सिक्के थमा पांच लाख की ठगी करने का आरोपी काबू

Mon, 03 Apr 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पतला की महिला को नकली सोने के सिक्के थमाकर उससे पांच लाख रुपये ठगने का मामले पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव रसोई निवासी युसूफ है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। साथ ही मामले में उसके दो साथियों की तलाश के लिए प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

गांव पतला निवासी सुनीता ने 25 नवंबर, 2016 को कुंडली पुलिस को बताया था कि उसकी गांव रसोई निवासी युसूफ से जान पहचान थी। सुनीता ने बताया कि युसूफ ने उसे कहा था कि उसे पांच लाख रुपये की जरूरत है। उसने इसके एवज में उसे सोने के सिक्के देने की बात कही थी। महिला का आरोप है कि युसूफ अपने साथ मोहम्मद व मोहम्मद जफर नाम के दो युवकों को लेकर आया था। उन्होंने उसे कुछ सोने के सिक्के दिए थे और इसके एवज में उसने पांच लाख रुपये उधार लिए थे। महिला का आरोप है कि बाद में उसे पता लगा कि सोने के सिक्के नकली हैं। जब उसने आरोपी को नकदी लौटाने को कहा तो उसने मना कर दिया। तब उसने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद ठगी का मामला दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए एएसआई देवेंद्र की टीम ने आरोपी युसूफ को काबू कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सोने को लगा जंग तो सच्चाई आई सामने
अनीता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने करीब छह माह पहले उसे सोने के सिक्के देकर उससे पांच लाख रुपये लिए थे। कुछ माह बाद जब उसने सोने के सिक्कों को देखा तो उनमें जंग लगा हुआ था। तब उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता लग सका था, जिसके बाद ही मामले से पुलिस को अवगत कराया गया था।
विज्ञापन

महिला ने सोने के नकली सिक्के देकर ठगी करने का आरोप लगाया था, जिसमें एक आरोपी को काबू किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी काबू किया जाएगा।
विज्ञापन

देवेंद्र, जांच अधिकारी, एएसआई कुंडली थाना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें