फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: स्वर्णकार की दुकान पर आई चार महिला, चोरी कर ले गई चांदी के आभूषण

Mon, 11 Dec 2023 03:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गांव कुमासपुर में कार में सवार होकर आई चार महिलाओं ने वारदात को अंजाम दिया है। दुकान में लगे सीसीटीवी में महिलाएं दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिख रही संदिग्ध महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के गांव कुमासपुर में स्वर्णकार की दुकान पर आई चार महिलाएं चांदी के आभूषण चोरी कर ले गईं। महिलाओं के जाने के बाद पीड़ित को चोरी का पता लगा। जिस पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली ली तो महिलाएं कार में सवार होकर जाती दिखाई दी। दुकान में लगे सीसीटीवी में भी महिलाएं दिखाई दे रही हैं। बहालगढ़ थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गांव कुमासपुर निवासी संदीप वर्मा ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने गांव में ही आभूषण की दुकान खोल रखी है। वह 9 दिसंबर की शाम को दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान चार महिलाएं दुकान में आई थी। महिलाएं आकर चांदी की चुटकी व पाजेब देखने लगी।

वह काफी देर तक चुटकी व पाजेब देखती रहीं। उसके बाद वह दुकान से चली गई। उनके जाने के बाद उन्होंने देखा कि करीब 10-12 जोड़ी चुटकी व पांच-छह जोड़ी चांदी की पाजेब गायब थी। महिलाएं आभूषण देखने के दौरान उन्हें झांसे में लेकर चांदी की चुटकी व पाजेब चोरी कर ले गई। उन्होंने सीसीटीवी चेक किए तो पता लगा कि वह रुमाल में आभूषण छिपाकर ले गई।
विज्ञापन


उन्हें करीब 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बाहर जाकर पड़ोस के सीसीटीवी देखे तो पता लगा कि महिलाएं दिल्ली नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर आई थी। वह कार में सवार होकर भाग निकली। उन्होंने बहालगढ़ थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें