उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में अल्लाबख्शपुर निवासी जितेंद्र पाल ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह कुनाल बुद्धिराजा के कैंटर पर चालक हैं। वह उनके साथ दो माह से काम कर रहे हैं।
सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर गांव किशोरा के पास सड़क किनारे खड़े कैंटर के चालक की गर्दन पर चाकू अड़ाकर काबू करने के बाद बदमाश कैंटर लूटकर भाग गया। बदमाश कैंटर को लेकर दिल्ली की तरफ भाग निकला। पीड़ित कैंटर चालक ने मामले की सूचना बहालगढ़ थाना पुलिस को दी। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में अल्लाबख्शपुर निवासी जितेंद्र पाल ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह कुनाल बुद्धिराजा के कैंटर पर चालक हैं। वह उनके साथ दो माह से काम कर रहे हैं। जितेंद्र पाल ने बताया कि वह शुक्रवार को गाड़ी में पंजाब के लुधियाना से माल भरकर गांव किशोरा स्थित कुरियर कंपनी में आए थे। उन्होंने देर रात को माल कुरियर कंपनी में उतार दिया। उसके बाद वह रात करीब साढ़े 11 बजे कैंटर को लेकर हाईवे पर आ गए। उन्होंने कैंटर को हाईवे किनारे खड़ा कर दिया और कुछ देर आराम करने के लिए लेट गए। इसी दौरान एक युवक क्लीनर की तरफ की खिड़की खोलकर कैंटर के अंदर आ गया। उसने अंदर आकर उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया। जिसके बाद युवक ने उन्हें कैंटर से धकेलकर नीचे उतार दिया। बाद में वह कैंटर को लेकर दिल्ली की तरफ भाग गया। उसने एक अन्य वाहन चालक से मदद लेकर उसका पीछा भी किया, लेकिन पता नहीं लग सका। कैंटर में लगे जीपीएस से उनके मालिक कुनाल बुद्धिराजा के मोबाइल पर मिली लोकेशन से उसके दिल्ली की तरफ भागने का पता लगा। पुलिस बदमाश के बारे में पता लगा रही है।