फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापिका ने दिखाई बहादुरी ः बाइकर्स ने रॉड मारकर घायल किया पर नहीं छोड़ा बैग

Sat, 25 Feb 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
विज्ञापन
घ्‍ाायल सुमन - फोटो : bureau
विज्ञापन
शहर के सेक्टर-23 में मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने एक अध्यापिका का पर्स छीनने का प्रयास किया। अध्यापिका ने बहादुरी दिखाते इसका विरोध किया और पर्स नहीं छोड़ा। बदमाशों ने महिला के सिर पर रॉड से हमला भी किया, लेकिन अध्यापिका बदमाशों से ही भिड़ गई। बाद में बदमाश वहां से भाग खड़े गए। महिला को सिर में चोट लगने के चलते अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलवाया गया। मामले की सूचना के बाद पुलिस ने जांच कर बदमाशों के खिलाफ लूट के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों का पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-23 की रहने वाली सुमन कुमारी एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापिका के पद पर नियुक्त हैं। सुमन ने बताया कि वह गढ़ी रोड सेक्टर-23 में पैदल ही अपने घर की तरफ जा रहीं थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक उसके पास पहुंचे। युवकों ने अचानक अध्यापिका के हाथ में पकड़े पर्स को छीनने का प्रयास किया, लेकिन अध्यापिका ने विरोध कर दिया। उन्होंने पर्स को पकड़े रखे और शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर युवकों ने महिला के सिर पर रॉड से हमला कर घायल कर दिया। उसके बाद भी जब उन्होंने पर्स नहीं छोड़ा तो बदमाश मौके से फरार हो गए। सुमन ने चोटिल होने के बाद मामले से अपने परिजनों को अवगत कराया, जिस पर उन्हें तुरंत अस्पताल में ले जाकर प्राथमिक उपचार दिलवाया गया। सुमन ने मामले की शिकायत सेक्टर-23 चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद लूट के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
सिर से बहने लगा खून, लेकिन टूटा नहीं साहस
अध्यापिका से पर्स छीनने के लिए बदमाशों ने सभी कोशिश की। उन्होंने पहले हाथ से पर्स छीनना चाहा, लेकिन सुमन ने पर्स नहीं छोड़ा। पीछे बैठे बदमाश ने हाथ में ली रॉड से सुमन के सिर पर हमला तक कर दिया। जिस पर उनके सिर से खून बहने लगा, लेकिन साहस तब भी नहीं टूटा और वह बदमाशों को पकड़ने के लिए शोर मचाती रहीं। बाद में बदमाशों ने वहां से भागने में ही भलाई समझी।
विज्ञापन

सीसीटीवी की लेगी मदद
पुलिस बदमाशों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की भी मदद लेगी। पुलिस उनकी फुटेज निकलवाकर पता बदमाशों का पता लगाने का प्रयास करेगी।
अध्यापिका का पर्स छीनने का प्रयास किया गया था। हालांकि अध्यापिका की बहादुरी के चलते बदमाश भागने को विवश हुए। उन्होंने अध्यापिका के सिर पर हमला भी किया है। बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

शिव दर्शन, एसआई, चौकी प्रभारी सेक्टर-23
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें