फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में चल रही भाई की शादी की तैयारी, बस ने युवक को कुचला

Fri, 07 Apr 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
विज्ञापन
मुरथल अड्डा चौक के पास हुए हादसे में युवक की मौत के बाद जमा भीड़ - फोटो : bureau
विज्ञापन
भाई की शादी से पहले तैयारियों में जुटे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक से सोनीपत खरीदारी के लिए आए युवक को रोडवेज की बस ने कुचल दिया। हादसे की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव भैंसवाल का रहने वाला श्याम उर्फ काला (19) वीरवार दोपहर को बाइक पर सवार होकर सोनीपत आया था। श्याम के भाई की कुछ दिन बाद शादी होने वाली है। शादी समारोह की तैयारियों के लिए ही वह सोनीपत आया था। जब वह मुरथल अड्डा के पास पहुंचा तो हरियाणा रोडवेज की बस ने उसे चपेट में लिया। हादसे में श्याम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस सहित मौके से फरार हो गया। शुरुआत में शव की शिनाख्त नहीं हो सकी, लेकिन बाद में उसकी पहचान श्याम के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सामान्य अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने बताया कि श्याम के बड़े भाई सागर की शादी 11 अप्रैल को होनी है। शादी तय होने के बाद से ही श्याम तैयारियों में जुट गया था। वह कहता था कि भाई की शादी में वह जमकर खुशियां मनाएगा। उसे क्या पता था कि एक हादसा परिवार की पूरी खुशियां में ही विघभन डाल देगा। अस्पताल में आए परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बस की चपेट में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बस चालक का पता लगाया जा रहा है।
-जसमेर सिंह, प्रभारी ओल्ड चौकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें