थाना खरखौदा पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी झज्जर के गांव डीघल का रहने वाला अनिल है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
गांव गढ़ी सिसाना निवासी सहदेव 11 फरवरी को थाना खरखौदा में शिकायत दी थी कि गांव के ही रामभज, मनीष, अमित व सचिन ने उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल आरोपी रामभज, हरिराम, सचिन व नवीन निवासी गढ़ी सिसाना को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने एक और आरोपी गांव डीघल, जिला झज्जर के रहने वाले अनिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।