गांव शहजादपुर के सरपंच दीपक शर्मा ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह अपने घर पर मौजूद थे। सुबह करीब नौ बजे उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपनी पहचान गांव के प्रीतम के रूप में दी। हत्या के मामले में प्रीतम जेल में बंद है।
सोनीपत के गांव शहजादपुर के सरपंच को जिला कारागार में बंद गांव के पूर्व सरपंच के भतीजे पर धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पूर्व सरपंच ने गांव में पंचायती जमीन की दुकानों पर अवैध कब्जा कर शराब ठेका खोल रखा है। ग्रामीणों की मांग पर सरपंच ने आबकारी विभाग से ठेका गांव से दूर शिफ्ट करने को पत्र लिखा है। जिस पर पूर्व सरपंच ने भतीजे से धमकी दिलवाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
गांव शहजादपुर के सरपंच दीपक शर्मा ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह अपने घर पर मौजूद थे। सुबह करीब नौ बजे उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपनी पहचान गांव के प्रीतम के रूप में दी। हत्या के मामले में प्रीतम जेल में बंद है। प्रीतम का चाचा बिजेंद्र उर्फ पन्नी गांव का पूर्व सरपंच है। वर्तमान सरपंच का आरोप है कि बिजेंद्र ने गांव की पंचायती दुकान पर कब्जा कर शराब का ठेका खोल रखा है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने आबकारी विभाग को शिकायत देकर ठेके को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की है। इसी के चलते बिजेंद्र ने प्रीतम को उनका मोबाइल नंबर देकर धमकी दिलवाई है। सरपंच दीपक ने जान से मारने की धमकी देने की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को उपलब्ध कराई है। पुलिस ने सरपंच के बयान पर प्रीतम व उसके चाचा के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।