फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में युवक की हत्या का मामला: पहले पिलाई शराब, सीने व पेट पर वार कर किया मर्डर, पोस्टमार्टम में खुलासा

Sat, 11 Mar 2023 10:11 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत में हुए युवक की हत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवेक के सीने व पेट पर किसी नुकीले हथियार से चार वार कर हत्या किए जाने की पता लगा है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के ककरोई रोड स्थित प्रेम नगर कॉलोनी में दो दिन पहले मृत मिले युवक की सीने व पेट पर वार कर हत्या की गई थी। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया तो नुकीले वार से हमला करने का पता लगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मृतक युवक के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक ने घटना की रात अपने साथी व एक महिला संग शराब पी थी। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


दुल्हेंडी की शाम को घर से खाने का सामान लेने निकला था सेवानिवृत्त शिक्षक का बेटा
इंडियन कॉलोनी के रहने वाले बलबीर सिंह ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह शंभू दयाल स्कूल से सेवानिवृत्त शिक्षक है। उनके पास दो बेटे व एक बेटी है। उनका छोटा बेटा विवेक उनके साथ इंडियन कॉलोनी में रहता है। दुल्हेंडी की देर शाम को विवेक घर से बच्चों के लिए खाने का सामान लेने के लिए निकला था। उसके बाद वह रातभर वापस नहीं आया।

उन्हें 9 मार्च को पुलिस ने बताया कि विवेक का शव प्रेम नगर में एक घर के अंदर पड़ा है। जिस पर वह अपने परिचित संग मौके पर पहुंचे। वहां पर उनका बेटा फोल्डिंग पर मृत पड़ा था। आसपास पता करने पर मौत के कारणों की जानकारी नहीं मिली। बाद में पता लगा कि रात को विवेक ने अपने साथी सागर व एक निशा नाम की महिला संग रात को शराब पी थी। पिता ने मौत को लेकर किसी पर शक नहीं जताया था। साथ ही उन्होंने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन


अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवेक के सीने व पेट पर किसी नुकीले हथियार से चार वार कर हत्या किए जाने की पता लगा है। चिकित्सकों की रिपोर्ट में आया है कि शरीर पर मिले चोट के निशान युवक की मौत से पहले के हैं। किसी नुकीले हथियार से वार किया गया है। साथ ही विसरा भी लिया गया है। जिससे शराब या बेहोश करने वाले अन्य पदार्थ का पता लगाया जा सके।

इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी सिटी सोनीपत
युवक का शव एक घर के अंदर मिला था। पोस्टमार्टम में उसकी हत्या किए जाने का पता लगा है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक के साथी के बारे में पता लगाया जा रहा है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें