फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में एनआईए की रेड: खालिस्तानी समर्थक के शक में करनाल में रेड, सिरसा में कांग्रेसी नेता का घर खंगाला

Wed, 17 May 2023 12:39 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत/अंबाला (हरियाणा)

सार

एनआईए की टीम ने हरियाणा के कई जिलों में दस्तक देकर छापेमारी की है। इस कड़ी में सिरसा, अंबाला, सोनीपत, बहादुरगढ़, करनाल और रोहतक शामिल है। राज्य में हुई अचानक इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
हरियाणा एनआईए की रेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कई जिलों में एनआईए ने छापामार कर कार्रवाई को अंजाम दिया है। सोनीपत में एनआईए की टीम ने छापा मारकर कार्रवाई की। तड़के साढ़े चार बजे ही एनआईए की टीम सोनीपत पहुंच गई थी। पुलिस लाइन से स्थानीय पुलिस टीम को साथ लेकर टीम  ने गांव पलड़ा में अक्षय पलड़ा व जठेड़ी में संदीप उर्फ काला जठेड़ी से जुड़े दो युवकों के ठिकानों पर छापा मारा। बाद में टीम गांव पिनाना में काला जठेड़ी के भांजे सोनू उर्फ महाल के घर पर भी छापा मारा।

विज्ञापन


कुख्यात अक्षय पलड़ा व सोनू पिनाना के ठिकानों पर की छापा मार कार्रवाई
टीम ने स्थानीय पुलिस टीमों के साथ लेकर छापे मारे। गैंगस्टर के घरों के आसपास तक लोगों को नहीं जाने दिया। कुख्यात गैंगस्टर अक्षय पलड़ा राजू बसौदी का साथी है और कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि एनआईए ने इनके संबंध आतंकवादियों और खालिस्तान समर्थकों से होने की आशंका के चलते जांच की है। आशंका है कि उन्हें विदेशों से हथियार और अन्य मदद मिलती है। अक्षय पलड़ा को पंजाब के बठिंडा में गिरफ्तार किया गया था और पंजाब की जेल में बंद है। अक्षय पलड़ा पर 23 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें हत्या, रंगदारी व हत्या प्रयास के मुकदमे शामिल हैं।

कुख्यात काला जठेड़ी का भांजा है सोनू पिनाना
वहीं सोनू महाल पिनाना का रहने वाला और उस पर कई मुकदमे दर्ज है। वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े संदीप उर्फ काला जठेड़ी का भांजा है। वहीं टीम ने गांव जठेड़ी में कुख्यात काला जठेड़ी से जुड़े दीपक व तरुण उर्फ जोनी के घर पर भी पहुंचकर जांच की।

विज्ञापन

एनआईए की टीम ने करीब 9 घंटे की अजय के घर में जांच पड़ताल

कुरुक्षेत्र के गांव उमरी में अजय कुमार सन्नी, लेफ्टी के घर करीब नौ घंटे एनआईए की टीम ने जांच पड़ताल की जिस दौरान घर का कोना कोना खंगाला गया तो वही कई कागजात भी टीम अपने साथ ले गई। टीम ने माता-पिता अजय के बारे में अहम जानकारी जुटाई तो वही कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम करीब 1:30 लौट गई।

मासी के लड़के को 23 मई को मुछल्ला में पेश होने को लेकर नोटिस
हालांकि इस दौरान टीम ने मीडिया से दूरी बनाए रखी लेकिन यह कार्रवाई पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई टीम द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस बल भी तैनात रहा और आसपास के सभी रास्ते बंद कर दिए गए थे। सनी कभी राष्ट्रीय स्तर का कुश्ती प्लेयर रहा है और करीब 1 साल पहले उसे नहान में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और फिलहाल वह हिमाचल प्रदेश की जेल में हैं।

टीम ने बेहद बारीकी से जानकारी जुटाई
मिकु मिद्दाखेड़ा कत्ल में उसका नाम सामने आया था और उसे बंबीहा गैंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। टीम ने माता-पिता व उसकी मासी के बेटे दीपक से उसके बारे में बेहद बारीकी से जानकारी जुटाई है। पिता सुभाष ने बताया कि वह काफी समय से बीमार चल रहे हैं और जो भी अधिकारी आए थे वह उसके बेटे के बारे में पूछताछ करते गए हैं घर से कहीं दस्तावेजों की फोटो भी उन्होंने ली है।

कांग्रेसी नेता के घर एनआईए की रेड

डबवाली में बुधवार की सुबह 6 बजे एनआईए की टीम ने चौटाला रोड स्थित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के घर रेड की। पांच सदस्यों पर आधारित एनआईए की एक टीम द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जग्गा सिंह बराड़ के आवास पर रेड की गई। एक सफेद गाड़ी व एक पुलिस बस के साथ पहुंची टीम सदस्यों ने घर के अंदर दस्तक देते ही पारिवारिक सदस्यों व अन्य घर पर काम करने वाले लोगों को एक तरफ बैठने को कहा और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। सुबह से घर के भीतर दाखिल हुई टीम सुबह नौ बजे तक भी अपनी पड़ताल व पूछताछ में व्यस्त थी। एनआईए टीम के साथ सीआईए सिरसा टीम के प्रभारी व अन्य कर्मी शामिल हैं।

खालिस्तानी समर्थक के शक में एनआईए की करनाल में रेड

एनआरआईए की टीम खालिस्तानी समर्थक और टेरर फंडिंग मामले में करनाल के सेक्टर-13 में रेड की। पांच गाड़ी में सवार एनआरआईए के करीब 15 लोग टीम के साथ पहुंचे। टीम ने सेक्टर-13 निवासी गुरुतेज सिंह खालसा के घर पर जाकर पूछताछ की। महिला प्रभजोत और उनके पति से करीब तीन घंटे पूछताछ की। टीम ने मकान के अंदर से कुछ दस्तावेज भी जुटाए जा रहे है। टीम की कार्रवाई के दौरान इलाके के लोगों में खलबली मच गई।

टीम ने अकाउंट डिटेल्स खंगाली

गुरुतेज सिंह खालसा का बेटा विदेश में बैठकर टेरर फंडिंग करता है। पंजाब के मोगा में खालिस्तानी समर्थकों के शक में रेड की जा रही है। इसी के चलते हरियाणा के कई जिलों में भी खालिस्तानियों के शक में रेड की गई है। करनाल में आकर एनआईए की टीम ने अहम दस्तावेज जुटाए है। टीम बुधवार सुबह करीब 5:45 बजे करनाल में पहुंचकर कार्रवाई की। काॅलोनी में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की। घर वालों के अकाउंट डिटेल्स भी टीम ने खंगाली।

गैंगस्टर विकास के घर एनआईए टीम की छापेमारी

बहादुरगढ़ के बादली में गैंगस्टर विकास के घर एनआईए टीम छापेमारी कर विकास लगरपूरिया के दस्तावेज छानने में जुटी है। टीम ने घर में मौजूद गैंगस्टर विकास की पत्नि से पूछताछ की और मोबाईल डिटेल्स की भी जांच की। बताया जा रहा है कि 5 महिने पहले गैंगस्टर को दुबई से गिरफ्तार किया गया था। वहीं, विकास पर 30 करोड़ की चोरी सहित हत्या लूट और फिरौती के कई मामले दर्ज है।

गैंगस्टरों के पांच ठिकानों पर एनआईए व एसटीएफ के छापे

झज्जर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बदमाशों के ठिकानों पर एनआईए व एसटीएफ की तरफ से पांच स्थानों पर छापे मारे गए हैं। फिलहाल झज्जर जिले के गांव बिसाहन, लगरपुर, देसलपुर व बहादुरगढ़ में कार्रवाई चल रही है। जबकि डीघल गांव से टीम वापस बहादुरगढ़ लौट गई है। सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित पुलिस थानों की टीमें भी इन स्थानों पर पहुंची हुई हैं।

बिसाहन, डीघल, लगरपुर व बहादुरगढ़ में चल रही रेड
चारों स्थानों पर जांच की प्रक्रिया व परिवार के लोगों से पूछताछ चल रही है। बिसाहन गांव में सज्जन उर्फ भोलू के मकान पर छापा मारा गया है। सुबह से ही टीम मकान के अंदर परिवार के लोगों से पूछतछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि भोलू करीब छह सात साल से गांव में नहीं देखा गया है और वह किसी मामले में जेल में बंद है।

टीम पूछताछ के बाद बहादुरगढ़ लौट गई
वहीं, लॉरेंस बिश्नोंई गैंग के बदमाश भूपेंद्र के घर पर बहादुरगढ़ में एनआईए और गांव देसलपुर में बंटी के घर एसटीएफ का छापा मारा गया है। बादली के गांव लगरपुर में गैंगस्टर विकास लगरपुरिया के घर एनआईए का छापा चल रहा है। इनमें एक बदमाश डीघल गांव का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सुबह डीघल गांव में भी एनआईए की टीम पहुंची थी और वह गांव में पूछताछ के बाद बहादुरगढ़ लौट गई है।

एनआईए की दो टीमों ने अंबाला में तीन जगह की रेड, तीन घरों में जाकर खंगाले दस्तावेज

अंबाला में एनआईए यानि नेशनल इन्वेटिगेशन एजेंसी की दो टीमाें ने बुधवार को अंबाला छावनी व शहजादपुर में दस्तक दी। इन टीमों में सात-सात सदस्य शामिल थे। यह टीमें सुबह पांच बजे से सक्रिय दिखाई दी। इसमें सुबह पांच बजे अंबाला छावनी के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में वाईके गुप्ता के घर में छानबीन की गई। सुबह पांच बजे तक दूसरी टीम शहजादपुर थाने के तहत गांव चतान में पूर्व सरपंच के घर पर पहुंची। यहां पर भी तीन से चार घंटे तक एनआईए टीम ने छानबीन की। इसके साथ ही छावनी में ही बोह क्षेत्र में भाजपा के वार्ड 5 प्रधान के घर पर ही एनआईए टीम पहुंची। यहां सुबह 10 बजे से एनआईए टीम की छानबीन जारी है।

गैंगस्टरों से संबंध को लेकर छापेमारी
एनआईए टीम ने इन छापेमारी की कार्रवाई को लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, मगर सूत्रों की मानें तो जिन घरों में छानबीन की गई है उनमें से अधिकांश के संबंध गैंगस्टराें से बाताए जा रहे हैं। इसी कारण से टीम अपने साथ दस्तावेजों का एक पुलिंदा लेकर आई है जिसके अाधार पर छापेमारी की जा रही है। एनआईए के साथ महिला अधिकारी भी साथ में हैं। 

स्थानीय पुलिस की ली मदद, आवाजाही पर भी लगाई रोक
एनआईए की टीम ने अपनी छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस की मदद की। जिन क्षेत्रों में यह छापेमारी की गई वहां पर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। वहीं टीम को देखकर कई स्थानों पर लोगों की भीड़ भी एकत्रित होती दिखाई दी।
विज्ञापन

एनआईए और एसआईटी की टीम ने रिटोली और कारोर में मारा छापा 

बुधवार को एनआईए और एसटीएफ ने छापा मारा। रिटोली गांव में एसटीएफ की टीम ने एनआईए के निर्देश पर पूर्व सरपंच के घर पहुंची। यहां परिवार व अन्य लोगों से पूछताछ की। टीम ने राजेश उर्फ पुरु पूर्व सरपंच कारोर के घर व एल1 व एल13 पर रेड की। इस दौरान दोनों टीमों को कुछ नहीं मिला। इधर, एनआइए की टीम ने अनिल छिप्पी कारोर के घर पर छापा मारा। इस दौरन घर वालों व पड़ोसियों से पूछताछ की। महिपाल कारोर सरपंच ने टीम को बताया कि यह 15-20 साल से गांव में नहीं रह रहा है। सुबह करीब 9:40 पर रेड खत्म हुई। टीम में पांच सदस्य थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें