फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में लाइसेंसी डोगा से चली गोली, दूल्हे के बहनोई की मौत

Tue, 24 Nov 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट की हिदायतों के बावजूद शादी समारोह में फायरिंग का शौक कम नहीं हो रहा है। इसी शौक के चलते रविवार रात पलड़ी गांव में डोगा गन से चली गोली ने शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल डालीं। फायरिंग से शादी में आए दूल्हे के बहनोई की मौत हो गई। कार्रवाई के नाम पर अभी पुलिस जांच पड़ताल का ही हवाला दे रही है। मरने वाला दिल्ली के पीरागढ़ी का रहने वाला सचिन (32) है। अपने दोस्त की लाइसेंसी गन लेकर आया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रविवार रात को गांव हुल्लाहेड़ी निवासी अजीत की शादी थी, जिसकी बारात देर शाम पलड़ी कलां गांव निवासी वेद सिंह के घर पहुंची। रात को बारात की बारोटी (घुड़चढ़ी) के दौरान सभी बाराती नाचते हुए खुशियां मना रहे थे। अजीत का बहनोई (बुआ की लड़की का पति) दिल्ली के पीरागढ़ी का रहने वाला सचिन (32) भी घुड़चढ़ी में शामिल था। बताया जाता है कि अपने साथी की लाइसेंसी गन लेकर आया हुआ था। घुड़चढ़ी के दौरान हवाई फायरिंग करने लगा, लेकिन गोली नहीं चली। वह गन नीचे करके जांच करने लगा तो अचानक गोली चली और उसके पेट को चीरते निकल गई। अचानक हुई फायरिंग से शादी समारोह में हड़कंप मच गया। तत्काल घायल को सोनीपत के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां उसकी मौत हो गई। राई थाना पुलिस मामले की सूचना के बाद पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मातम में बदली शादी की खुशियां
पूरे परिवार को अचानक हुई घटना से मातम में डूबा दिया है। घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। हालांकि रस्म अदायगी के तौर पर दूल्हे व दुल्हन के सात-फेरे और दूसरी रस्म जरूर हुई, लेकिन वह उत्साह और उल्लास नहीं रहा। सचिन के दो बच्चे थे, जिनके ऊपर से पिता का साया उठ गया है।
विज्ञापन


गांव पलड़ी कलां में शादी समारोह में चली गोली लगने से दूल्हेे के बहनोई की मौत हो गई है। पुलिस ने उसके पास से डोगा गन बरामद की है। गोली उसकी लापरवाही से चली है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही थी कि यह गन किसकी है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-वजीर सिंह, थाना प्रभारी,  राई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें