फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में हादसा: स्कूल जा रहीं छात्राओं को केएमपी पर वाहन ने कुचला, एक की मौत, दो घायल

Mon, 04 Oct 2021 12:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

केएमपी एक्सप्रेस-वे के पुल के नीचे पानी भरा था। इस पर छात्राएं केएमपी एक्सप्रेस-वे को ऊपर से चढ़कर पार कर रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रहे वाहन की चपेट में आने से तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई,जबकि एक छात्रा बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
सोनीपत में हादसे में घायल छात्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के खरखौदा में तुर्कपुर गांव से मंडोरी गांव स्थित स्कूल में पढ़ने जा रही छात्राओं को रास्ते में एक वाहन ने कुचल दिया। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई वहीं दो गंभीर रूप से घायल हैं।। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - हरियाणा : मनोहर के विवादित बयान पर बवाल, आक्रामक हुआ विपक्ष, बैकफुट पर सरकार  

हादसा सोमवार सुबह उस दौरान हुआ जब चार छात्राएं तुर्कपुर से मंडोरी स्थित स्कूल जा रही थी। बीच में पड़ने वाले केएमपी एक्सप्रेस-वे के पुल के नीचे पानी भरा था। इस पर छात्राएं केएमपी एक्सप्रेस-वे को ऊपर से चढ़कर पार कर रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रहे वाहन की चपेट में आने से तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई,जबकि एक छात्रा बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में आठवीं कक्षा की छात्रा मानसी की मौत हो गई, जबकि दो सगी बहनें शिक्षा व दीक्षा घायल हो गईं, उनकी छोटी बहन इस दौरान बाल-बाल बच गई। गंभीर रूप से घायलों को सिविल अस्पताल सोनीपत में भर्ती करवाया गया। जहां से शिक्षा को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें