फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: महिला को नशीला पदार्थ सुंघा तीन लाख रुपये छीने, बंधक बना छह दिन तक दुष्कर्म करने का भी आरोप

Tue, 20 Jul 2021 10:57 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (सोनीपत)

सार

हरियाणा के सोनीपत में एक महिला ने गांव के ही युवक पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोपी व उसकी मां पर किसी को बताने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत जिले के एक गांव से बैंक में रुपये जमा कराने जा रही महिला को युवक ने नशीला पदार्थ सुंघाकर तीन लाख रुपये व एटीएम कार्ड छीन लिया। इसके बाद छह दिन तक पानीपत के समालखा में बंधक बनाकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को किसी को कुछ बताने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। अब महिला ने करीब डेढ़ माह बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी युवक व उसकी मां के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस को शिकायत देकर महिला ने बताया कि वह 31 मई को गांव स्थित बैंक की शाखा में तीन लाख रुपये जमा करवाने जा रही थी। रास्ते में गांव के युवक ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उससे तीन लाख रुपये और एटीएम कार्ड छीन लिया। बेहोशी की हालत में युवक उसे समालखा ले गया और कमरे में बंद कर दिया। 

महिला का आरोप है कि युवक ने उसे पांच जून तक बंधक बनाकर रखा और उससे कई बार दुष्कर्म किया। इसके साथ ही आरोपी व उसकी मां ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसे परिवार समेत जान से मार देंगे। महिला ने घर लौटने के बाद डर के चलते किसी को कुछ नहीं बताया। वह उनके डर से कुछ दिन के लिए मायके चली गई थी। उसे मायके से लौटने पर युवक ने फिर से परेशान करना शुरू कर दिया। इस पर महिला ने पति को घटना के बारे में बताया और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

महिला ने युवक पर नशीला पदार्थ सुंघाकर रुपये व एटीएम छीनने और उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने युवक की मां पर भी धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। - कर्मजीत सिंह, सदर थाना एसएचओ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें