फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: मिट्टी उठवाने का परमिट देने की एवज में 8500 रुपये रिश्वत लेते खनन विभाग का गार्ड गिरफ्तार

Wed, 26 Jan 2022 01:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

रोहतक फ्लाईओवर के पास से देर शाम विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया। गार्ड के खिलाफ मिट्टी उठाने का ठेका लेने वाले पवन ने शिकायत दी थी। आरोपी को बुधवार को विजिलेंस कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में विजिलेंस की टीम ने रोहतक रोड फ्लाईओवर के पास से माइनिंग विभाग के गार्ड को मंगलवार रात करीब आठ बजे 8500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को ठेकेदार से मिट्टी उठवाने का परमिट देने की एवज में रिश्वत लेते पकड़ा गया। विजिलेंस की टीम आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। 

विज्ञापन


विजिलेंस के अनुसार गांव लिवासपुर के रहने वाले पवन कुमार ने शिकायत दी थी कि वह मिट्टी उठाने का ठेका लेता है। उसने गांव छतेहरा में शमशेर के खेत से मिट्टी उठवानी थी। इसके लिए उसने खनन विभाग से परमिट लेने को आवेदन किया था। उसने आरोप लगाया कि इसकी एवज में उससे 85 सौ रुपये की मांग की गई है। उसने बताया कि पैसे की मांग खनन विभाग का गार्ड पलवल निवासी ललित कर रहा है।

जिस पर विजिलेंस ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। उच्च अधिकारियों ने विजिलेंस इंस्पेक्टर फूल कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया। साथ ही नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया।
विज्ञापन


पवन ने ललित को रोहतक रोड फ्लाईओवर के पास ऑनलाइन परमिट देने की दुकान के पास बुला लिया। मंगलवार देर शाम जब पवन ने ललित को पैसे दिए तो टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। विजिलेंस का कहना है कि मामले में अन्य की संलिप्तता का पता लगाया जाएगा। मामले में गहनता से जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें