फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: गांव मोई हुड्डा में कहासुनी की रंजिश में ग्रामीण की सिर में गोली मारकर हत्या, पांच पर केस दर्ज

Sat, 19 Mar 2022 11:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गांव मोई हुड्डा में शुक्रवार शाम आरोपियों की युवक के साथ कहासुनी हुई थी। बाद में आरोपियों ने तीनों भाइयों को पीटा और जाते हुए एक को गोली मार दी। रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में गोहाना कस्बे के गांव मोई हुड्डा में मामूली कहासुनी की रंजिश में एक ग्रामीण की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे पहले पांचों आरोपियों ने तीनों भाइयों की पिटाई भी की। एक भाई की सिर में गोली मारने से उसे रोहतक पीजीआई ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


गांव मोई हुड्डा निवासी राकेश के अनुसार 18 मार्च की शाम करीब चार बजे उसके भाई अशोक (35) की गांव के ही कमल, नीरज, संदीप, रौनक व धर्मपाल के साथ कहासुनी हुई थी। इस दौरान बीच-बचाव होने के बाद सभी अपने घर चले गए थे। इसके बाद वह व उसका भाई अशोक बाइक लेकर खेत में चले गए।

शाम करीब छह बजे जब वह वापस घर के पास पहुंचे तो गली में पांचो आरोपी उसके भाई नरेश को लाठी-डंडों से पीट रहे थे। इस पर वह नरेश को छुड़वाने लगे तो पांचों ने उन पर भी हमला बोल दिया। इस दौरान संदीप ने पिस्तौल निकालकर उसके भाई अशोक को सिर में गोली मार दी।
विज्ञापन


उनके शोर माचने पर पांचों आरोपी वहां अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। वह अशोक को लेकर रोहतक पीजीआई पहुंचे, वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।ेघटना की सूचना के बाद पुलिस के साथ एफएसएल की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। 
 

गांव मोई हुड्डा में शुक्रवार शाम को लड़ाई-झगड़े में एक ग्रामीण को गोली लगने की सूचना मिली थी। उसकी रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी, गोहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें