फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: रामलीला देखकर लौटे प्रदूषण जांच केंद्र के कारिंदे की धारदार हथियार से हत्या, साथी गंभीर

Thu, 06 Oct 2022 04:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

रामलीला देखकर लौटने के बाद कारिंदे ने साथी को झगड़ा होने की सूचना देकर बुलाया था। आदर्श नगर में गंदा नाला के पास अज्ञात हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। कारिंदे व साथी को घायल कर गंदे नाले के पास फेंक दिया।
विज्ञापन
कृष्ण मोहन - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामलीला देखकर लौटे दो साथियों पर आदर्श नगर गंदा नाला के पास अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावर दोनों को लहूलुहान कर गंदा नाला के पास फेंककर भाग गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


उसके साथी को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमलावरों का शिकार हुआ युवक प्रदूषण जांच केंद्र पर काम करता था। वहीं उसका साथी पेट्रोल पंपकर्मी है। 

बिहार के अररिया जिले के गांव जयनगर निवासी नीरज झा ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह जैन संस पेट्रोल पंप, सोनीपत पर काम करता है। उसके बड़े भाई कृष्ण (30) सोनीपत के सिटी लाइन पेट्रोल पंप पर स्थित प्रदूषण जांच केंद्र पर काम करते थे और आदर्श नगर में राजकुमार के कार्यालय में रहते थे। कृष्ण व उसके साथी आदर्श नगर निवासी रिंकू बुधवार शाम को रामलीला देखने गए थे। वे रात में वापस आ गए थे।
विज्ञापन


रिंकू के परिजनों ने कहा कि रात में कृष्ण ने रिंकू को फोन करके उसके साथ झगड़ा होने की सूचना दी थी। उसके बाद कृष्ण व उसका साथी रात में 12 बजे पुलिस को गंदा नाला के पास लहूलुहान हालत में मिले। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल लेकर गई, जहां पर एक को मृत घोषित कर दिया गया था। दोनों के पास कोई कागजात या मोबाइल नहीं मिला था। 

पुलिस के अनुसार घर से निकले रिंकू जब देर रात तक वापस नहीं पहुंचे तो उसकी पत्नी शिवानी ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर उसकी गुमशुदगी की जानकारी दी। तब पुलिस ने दो युवकों के गंदे नाले के पास घायल मिलने की सूचना दी।

रात में करीब एक बजे शिवानी अपने परिजनों के साथ अस्पताल पहुंची तो रिंकू व कृष्ण की पहचान की। उसके बाद पुलिस ने कृष्ण के भाई नीरज को सूचना दी। पुलिस ने वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने नीरज के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  

पुलिस विभिन्न पहलुओं से कर रही जांच 
पुलिस टीम मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी में पांच-छह संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही। कृष्ण व रिंकू के मोबाइल और पर्स भी नहीं मिले है। पुलिस का कहना है कि मामले में गहनता से जांच कर रही है। 

पुलिस ने प्रदूषण जांच केंद्र के कारिंदे के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। उसका साथी गंभीर है। मामले में हत्या व हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा। -इंस्पेक्टर संदीप कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-27।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें