फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्नौर: रुपये देने से मना करने पर बेटे ने गोली मारकर की मां की हत्या, सरकारी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थी मृतका

Mon, 11 Apr 2022 12:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गन्नौर के गांधी नगर में युवक ने 55 वर्षीय मां की जान ले ली। महिला दिल्ली के नरेला स्थित सरकारी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मी थी। पति और दो बेटों की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
गन्नौर के गांधी नगर में महिला की हत्या के बाद घर के बाहर बैठे परिजन व पड़ोसी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत जिले के अगवानपुर रोड स्थित गांधी नगर में रविवार की रात में रुपयों के लिए बेटे ने मां के पेट में गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों ने महिला को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने महिला के भतीजे गांव खानपुर निवासी भोपाल के बयान पर उसके फुफेरे भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। उसे मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। 

गांधी नगर निवासी सतवंती देवी (55) दिल्ली के नरेला स्थित सरकारी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थीं। उनका बेटा दीपक नशा करने का आदी है। रविवार की रात में सतवंती पशुबाड़े में गई थीं। इस दौरान दीपक भी वहां पहुंच गया और अपनी मां से रुपयों की मांग करने लगा। सतवंती ने रुपये देने से मना किया तो उसने पिस्तौल से मां को गोली मार दी, जो पेट में लगी।
विज्ञापन


गोली लगने से वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गईं। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। इस बीच गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और सतवंती को खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना के बाद थाना गन्नौर पुलिस खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची और सतवंती के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में सतवंती के भतीजे गांव खानपुर कलां निवासी भोपाल के बयान पर उसके फुफेरे भाई दीपक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

भोपाल ने बताया कि उसकी बुआ का बेटा दीपक आवारा किस्म का है और कोई काम नहीं करता है। वह अक्सर उसकी बुआ के साथ रुपयों के लिए झगड़ा करता था। उन्होंने दीपक को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नहीं माना। भोपाल ने आरोप लगाया कि दीपक ने उसकी बुआ का वेतन हड़पने की मंशा से हत्या को अंजाम दिया है।

यह भी आशंका जताई है कि इस वारदात में दीपक के साथ उसके साथी भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने भोपाल की शिकायत पर दीपक के खिलाफ हत्या और अवैध हथियार अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रविवार रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। सतवंती के पति व दो बेटों की पहले ही मौत हो चुकी है। दीपक के अलावा उसकी एक बेटी है। बेटा-बेटी दोनों शादीशुदा हैं। 
 

गांधी नगर में महिला को गोली मारने व उसकी खानपुर में मौत होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। महिला के भतीजे ने अपनी बुआ के बेटे पर ही हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपी उसकी बुआ के वेतन को हड़पने के लिए अक्सर झगड़ा करता था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।  -इंस्पेक्टर धीरज कुमार, थाना प्रभारी, गन्नौर।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें