फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों से परेशान युवक ने की आत्महत्या

Fri, 11 Sep 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल पक्ष के लोगों से परेशान सरस्वती विहार निवासी एक युवक ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मरने से पहले युवक ने सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें उसने ससुराल पक्ष के लोगों को मौत का जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


सुसाइड नोट और युवक की मां की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार मूलरूप से महलाना और फिलहाल सरस्वती विहार के धीरज ने बुधवार को जहर निगल लिया।

29 वर्षीय धीरज की जब हालत बिगड़ी तो परिजनों को पता लगा। जब तक उसे अस्पताल ले जाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना उसकी मां मीना ने पुलिस को दी। पुलिस ने धीरज के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उसने आत्महत्या के पीछे ससुराल पक्ष के लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। मीना की शिकायत पर धीरज की पत्नी प्रवेश, दहिया कालोनी निवासी उसकी सास नीलम, ससुर कर्मवीर और साले संजय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


9 साल पहले शादी, 8 साल की बेटी
बताया जा रहा है कि धीरज की प्रवेश के साथ शादी 9 साल पहले हुई थी। शादी के बाद उन्हें 8 साल की बेटी भी है। मीना ने बताया कि कुछ वर्षों से प्रवेश धीरज से अलग रह रही थी। धीरज कई बार उसे लेने गया, लेकिन वह नहीं आई। धीरज से उसके साले ने 5 लाख रुपये की मांग रखी थी। इस पर धीरज उन्हें एक लाख रुपये दे भी आया था। इसके बावजूद प्रवेश को प्रताड़ित किया जा रहा था।

सुसाइड नोट में प्रवेश ने अपनी मौत का जिम्मेदार ससुराल पक्ष के लोगों को बताया। मां मीना ने भी ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाए थे। इसीलिए पत्नी, सास, ससुर और साले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

-बलबीर सिंह, जांच अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें