फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइफल व सौ कारतूस चोरी

Fri, 11 Sep 2015 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस लाइंस में तैनात 145 एपी  सिपाही श्याम सुंदर एवं 151 एपी वीरेंद्र सिंह की ड्यूटी कचहरी परिसर स्थित  स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम मशीन की निगरानी के लिए लगाई गई है। दोनों की यह गारद छह से 12 बजे तक दो शिफ्टों में ड्यूटी करती है। इनके ठहरने के लिए  स्ट्रांग रूम के बगल में कमरा बना हुआ है। दोनों के लिए 303 की एक - एक  रायफल और 50- 50 कारतूसों की बिंडोलिया दी गई हैं। सिपाहियों का कहना है कि  बुधवार को उन्होंने अपनी दोनों राइफल कक्ष में दीवार के सहारे टिका दी थी,  उन पर दोनों बिंडोलिया भी टांग दिए थे। बृहस्पतिवार की सुबह देखा तो एक  रायफल और दोनों बिंडोलिया गायब मिलीं। इसके बाद दोनों सिपाही खोजबीन में  जुट गए। सफलता नहीं मिलने पर दोपहर बाद प्रतिसार निरीक्षक को इसकी जानकारी दी गई। प्रतिसार निरीक्षक से घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने सभी  थानों में आवंटित की गईं रायफलों का मिलान कराया, लेकिन गायब हुई रायफल के  संबंध में कोई जानकारी हाथ नहीं लग सकी। मामले को गंभीरता से  लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश  जारी कर दिए। समाचार लिखे जाने तक प्रतिसार निरीक्षक की ओर से कोतवाली  प्रभारी को तहरीर नहीं सौंपी गई थी। पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी का कहना है कि मामले की प्रारंभिक जांच में दोनों सिपाहियों की लापरवाही परिलक्षित  हो रही है। इस कारण उनके खिलाफ मामला पंजीकृत कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें