फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: बाइक सवार ने लड़की को मारी टक्कर, राहगीर ने टोका तो साथियों को बुलाकर पीटा और मोबाइल लूटा

Fri, 16 Dec 2022 10:40 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गांव मुरथल निवासी नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को मुरथल स्थित बीयर फैक्टरी के पास गया था। वहां पर एक बिना नंबर प्लेट की बुलेट बाइक पर सवार युवक ने एक लड़की को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मुरथल पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव मुरथल के पास लड़की को टक्कर मारकर भागने का प्रयास कर रहे युवक को टोकना राहगीर को भारी पड़ गया। युवक ने पहले राहगीर से बहस की और बाद में साथियों को बुलाकर उसकी पिटाई करने के साथ ही मोबाइल भी लूट ले गए। पीड़ित ने अस्पताल में उपचार कराने के बाद मुरथल थाना में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गांव मुरथल निवासी नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को मुरथल स्थित बीयर फैक्टरी के पास गया था। वहां पर एक बिना नंबर प्लेट की बुलेट बाइक पर सवार युवक ने एक लड़की को टक्कर मार दी। जब युवक वहां भागने का प्रयास करने लगा तो उसने युवक को रोक लिया और कहा कि यह लड़की मर सकती थी। जिस पर युवक कहने लगा कि मरने दो। उन्होंने युवक का फोटो अपने मोबाइल में खींच लिया। इस पर युवक बिफर गया और अपने साथियों को बुला लिया। उन्होंने उसे पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया।

बाद में युवकों ने उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया। वह उसे अपने साथ अपहरण कर ले जाना चाहते थे। साथ ही उसे मारने की धमकी दे रहे थे। वह बड़ी मशक्कत से उनसे बच सका। बाद में एक युवक ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। जहां उपचार कराने के बाद गुरुवार को उसने पुलिस को शिकायत दी। गुरुवार देर रात पुलिस ने लूट व धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें