फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: कनाडा में रह रहे दोस्त को वित्तीय संकट में बताया और रिटायर चीफ बैंक मैनेजर से ठग लिए 38 लाख

Fri, 16 Dec 2022 10:31 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

81 वर्षीय बुजुर्ग दर्शनलाल दी शिकायत में बताया कि दिल्ली निवासी राजेंद्र बतरा उसका कालेज के समय का दोस्त है। दोनों 1962 में नेकीराम कालेज में पढ़ते थे। 1964 में राजेंद्र बतरा परिवार सहित कनाडा चले गए।
विज्ञापन
cyber crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा में रह रहे कालेज समय के दोस्त को वित्तीय संकट में बताकर किसी ने पंजाब नेशनल बैंक के रिटायर एडिशनल चीफ मैनेजर से 38 लाख 35 हजार रुपये ठग लिए। शक होने पर दोस्त से पूछा तो उसने बताया कि उसने कोई कॉल नहीं की। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 81 वर्षीय बुजुर्ग दर्शनलाल दी शिकायत में बताया कि दिल्ली निवासी राजेंद्र बतरा उसका कालेज के समय का दोस्त है। दोनों 1962 में नेकीराम कालेज में पढ़ते थे। उस समय राजेंद्र के चाचा रोहतक में थाना प्रभारी थे। 1964 में राजेंद्र बतरा परिवार सहित कनाडा चले गए। वहां एजुकेशन विभाग में नौकरी करते थे। अब रिटायर हो चुके हैं। दोनों की अच्छी दोस्ती है। वह कनाडा भी जा चुका है। अब दोनों में वाट्सएप चैटिंग हो जाती थी। 

13 दिसंबर को एक अंतराष्ट्रीय नंबर से उसे कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह उसका दोस्त राजेंद्र बतरा बोल रहा है। कनाडा सरकार ने उसे एक नोटिस भेजा था, लेकिन वह समय पर टैक्स जमा नहीं करवा सका। इस कारण कनाडा सरकार ने उसके सभी बैंक अकाउंट व क्रेडिट कार्ड सील कर दिए हैं। मुझे कनाडा से बाहर से वित्तीय सहायता की जरूरत है। वह कालेज के समय के दोस्त से भावनात्मक तौर पर जुड़ा था। इसके बाद अलग-अलग खातों में 38 लाख 35 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। शक होने पर उसने बेटे को बताया। बेटे ने कनाडा में रह रहे राजेंद्र बतरा से बात की। राजेंद्र बतरा ने कहा कि उसने कोई कॉल नहीं की। उन्होंने तत्काल बैंक में कॉल करके खाते सीज करवाए, लेकिन उस समय तक पैसे निकाले जा चुके थे। मामले की सूचना साइबर क्राइम थाने में दी। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज मोबाइल नंबर व बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें