फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: बाइक एजेंसी संचालक को पिस्तौल दिखाकर नकदी-लैपटॉप की लूट, प्याऊ मनियारी के पास हुई वारदात

Sat, 22 Oct 2022 12:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुंडली

सार

नई दिल्ली के विकासपुरी निवासी अर्जुन गर्ग का प्याऊ मनियारी में हीरो बाइक का शोरूम व वर्कशॉप है। वह शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे शोरूम से घर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान उनके साथ वारदात हो गई।  
विज्ञापन
कुंडली पुलिस थाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंडली में प्याऊ मनियारी के पास बाइक एजेंसी व वर्कशॉप संचालक को पिस्तौल दिखाकर बदमाश 15 हजार रुपये की नकदी, लैपटॉप व कागजात लूटकर भाग गए। बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के बयान पर कुंडली थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


नई दिल्ली के विकासपुरी निवासी अर्जुन गर्ग ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उनका प्याऊ मनियारी में हीरो बाइक का शोरूम व वर्कशॉप है। वह शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे शोरूम से घर जाने के लिए निकले थे। वह बाहर आकर जब अपनी कार में सवार हुए तो इसी दौरान दो नकाबपोश युवक उनके पास आए। युवकों ने आते ही उन पर पिस्तौल तान दी। वह उन्हें डराकर उनका बैग लूटकर भाग गए। 

बैग में लैपटॉप 15 हजार रुपये की नकदी और कागजात थे। युवक नाथूपुर की तरफ भागे और कुछ दूर जाकर पहले से बाइक लेकर खड़े अपने तीसरे साथी के साथ भाग निकले। जिस पर उन्होंने अपने एक कर्मी के साथ उनकी बाइक का पीछा भी किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद देर रात लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


बाइक एजेंसी संचालक ने पिस्तौल के बल पर लूट की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों का पता लगाकर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें