फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पुलिस ने आप पार्षद समेत तीन को दबोचा, खनन वाहनों से वसूलते थे गुंडा टैक्स

Sat, 22 Oct 2022 12:50 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

एसएसपी स्वर्णदीप सिंह का कहना है कि मामला खनन विभाग के अधिकारियों की टीम की शिकायत पर दर्ज किया गया है। बता दें कि दविंदर सिंह रौनी निर्दलीय चुनाव लड़कर पार्षद बने थे। इसके बाद वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आप पार्षद दविंदर सिंह रौनी समेत तीन लोगों को टिप्पर व ट्राली चालकों से अवैध वसूली करते गिरफ्तार किया है। खनन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। लोगों ने खनन विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी थी कि सरकार की खनन साइट से रेत लेकर जो गाड़ी निकलती है, उसकी जबरदस्ती पर्ची काटकर वसूली की जा रही है। शिकायत में कहा गया था कि सरकार ने रेत का मूल्य 9 रुपये प्रति वर्ग फुट और साथ में जीएसटी निर्धारित कर रखा है। 

विज्ञापन


गाड़ियों में रेत लेकर निकलने वालों से 1700 से लेकर 1800 रुपये गुंडा टैक्स वसूला जा रहा है। खनन विभाग के जेई ने भी जांच के बाद सभी आरोपों को सही बताया। इसके बाद थाना बिलगा पुलिस ने जेई के साथ वसूली करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों बोलेरो गाड़ी में थे। इनके पास से पर्चियां भी पकड़ी गईं। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों में जालंधर के गोपालनगर से पार्षद दविंदर सिंह रौनी, अमनदीप सिंह और हरजीत सिंह हैं। एसएसपी स्वर्णदीप सिंह का कहना है कि मामला खनन विभाग के अधिकारियों की टीम की शिकायत पर दर्ज किया गया है। बता दें कि दविंदर सिंह रौनी निर्दलीय चुनाव लड़कर पार्षद बने थे। इसके बाद वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें