फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: कंप्यूटर सेंटर संचालक के घर का ताला तोड़कर आभूषण चोरी, 22 लाख रुपये थी कीमत

Tue, 17 May 2022 02:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

परिवार के सदस्य 11 मई को सुबह साढ़े 11 बजे से डेढ़ बजे के बीच ताला लगाकर बाहर गए थे। लौटने के बाद चोरी होने की मिली जानकारी, सेक्टर-27 थाना पुलिस को शिकायत दी गई। जिसपर केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के सेक्टर-13 स्थित कंप्यूटर सेंटर संचालक के घर का ताला तोड़कर चोर करीब 22 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण ले गए। चोर 400 ग्राम सोने के आभूषण व दो किलो चांदी के आभूषण ले भागे। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


सेक्टर-13 निवासी राजेश चौहान ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह कंप्यूटर सेंटर चलाते हैं। 11 मई को वह घर से कंप्यूटर सेंटर पर चले गए थे। उनका बड़ा बेटा व छोटी-बड़ी पुत्रवधू यूपी के नोएडा चले गए थे। उस दिन सुबह साढ़े 11 बजे उनकी पत्नी व छोटा बेटा घर पर ताला बंद कर कहीं बाहर चले गए।

डेढ़ बजे वह अपनी पत्नी को साथ लेकर घर लौटे थे। जब वह घर पहुंचे तो ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। सूचना के बाद सेक्टर-27 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच करने के साथ ही मौके से फिंगर प्रिंट भी एकत्रित किए। उसके बाद पुलिस टीम शिकायत देने की बात कहकर चली गई।
विज्ञापन


उसने घर के अंदर जांच की और परिवार के सदस्यों से जानकारी जुटाई। उसने घर से सोने के गले के चार सेट, सोने की 13 अंगूठी, सोने की तीन चेन, सोने की चेन व दो लॉकेट, चार चूड़ियां व दो कंगन, दो कानों के सेट, कानों के कुंडल, एक गिन्नी व एक टीका चोरी मिला।

चोर उनके घर से सोने के 400 ग्राम के आभूषण चोरी कर ले गए। इसके साथ ही चोर चांदी के दो किलो के आभूषण भी ले गए। इनमें कई आभूषण उनके खानदानी थे तो कई खरीदे हुए थे। पुलिस ने राजेश चौहान के बयान पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है। 

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
पुलिस टीम क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि चोरों तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
 

कंप्यूटर सेंटर संचालक ने घर में चोरी की शिकायत दी थी। इस पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द मामले से पर्दा उठाया जाएगा। -रवींद्र, थाना प्रभारी, सेक्टर-27

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें