फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: फंदे पर लटका मिला गर्भवती का शव, दहेज हत्या का केस

Tue, 17 May 2022 01:49 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। मृतका के भाई के बयान पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
सोनीपत में विवाहिता की दहेज हत्या के मामले में परिजनों से बातचीत करती पुलिस। अंकिता का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में ब्रह्म कॉलोनी में संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। मृतका के भाई के बयान पर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के चार सदस्यों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के कन्नौज के रहने वाले सन्नी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बहन अंशिका (27) की शादी करीब सवा साल पहले उत्तर प्रदेश के हरदोई के रहने वाले अभिषेक के साथ की थी। अभिषेक फिलहाल ओल्ड डीसी रोड स्थित ब्रह्म कॉलोनी में रहता है। अभिषेक एक निजी कंपनी में काम करता है।

शादी के बाद से ही उसकी बहन को दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जाने लगा। उसे मानसिक व शारीरिक प्रताड़नाएं दी जाने लगी। सन्नी ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली कि उसकी बहन ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। उसने आरोप लगाया कि उसकी की दहेज के लिए हत्या की गई है।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना पुलिस ने सन्नी के बयान पर अभिषेक सहित ससुराल पक्ष के चार सदस्यों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। अंशिका करीब छह माह  की गर्भवती थी। 
 

विवाहिता का शव फंदे पर लटका पर मिला है। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। इस पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। महिला गर्भवती थी। -सवित कुमार, थाना प्रभारी सिविल लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें