फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की वर्दी में लोहा व्यापारी से 17 लाख की लूट

Sat, 10 Dec 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार दूसरे दिन पुलिस की वर्दी में लूट का मामला सामने आया है। इस बार लहराड़ा गांव के नजदीक लोहे के एक व्यापारी से दो अज्ञात बदमाशों ने पुलिस की वर्दी पहनकर करीब 17 लाख 56 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित व्यापारी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिर्च मंडी निवासी संदीप गोयल ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी रोहतक रोड पर लोहे की दुकान है। वह देर शाम अपनी पत्नी के साथ कार में सवार होकर रोहतक जा रहा था। जब गांव लहराड़ा के पास पहुंचे तो बाइक सवार पुलिस की वर्दी में दो युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। पुलिस कर्मचारी समझकर उसने वाहन को रोक दिया। गाड़ी रुकते ही दोनों युवक गाड़ी में रखे 17 लाख 56 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। संदीप ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने व्यापारी संदीप गोयल की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर जांच श्ुारू कर दी है।
क्या बोले अधिकारी 
थाना सदर प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि पुलिस की वर्दी में मोटर साइकिल सवार दो युवकों ने लहराड़ा गांव के पास कार से करीब 17 लाख 56 हजार रुपये लूट लिए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें