गांव सिधानी से चांदपुरा रोड पर शुक्रवार को एक डंपर और बाइक की आपस में टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार युवक की जहां मौत हो गई वहीं मोटर साइकिल चला रहे युवक का ताऊ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को टोहाना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया हुआ है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना को देखते ही डंपर चालक मौके से फरार हो गया। जिसे जाखल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कब्जे में ले लिया।
सिधानी निवासी जिले सिंह 15 वर्षीय भतीजे अमन (15) के साथ सिधानी से चांदपुरा जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे डंपर से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर होते ही बाइक पर सवार जिले सिंह और अमन सड़क पर जा गिरे व गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का पता चलते ही गांव सिधानी के कई लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को तुरंत टोहाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। जबकि जिले सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में कार्रवाई कर रहे एएसआई राधा कृष्ण ने कहा कि डंपर को कब्जा में ले लिया है।