फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: पत्नी को करंट लगाकर मारने की कोशिश; करंट लगते ही महिला की आंख खुली, तार को एक तरफ झटका

Thu, 03 Aug 2023 12:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गांव खांडा निवासी महिला ने खरखौदा पुलिस को बताया कि उनकी शादी 17 साल पहले हुई थी। महिला का आरोप है कि उसका पति पर बिना कारण के ही शक करता है। वह उसके साथ मारपीट करता रहता है। महिला ने बताया कि वह रात को सो गई थी। तडक़े पांच बजे अचानक उसे करंट लगा।
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के खरखौदा के गांव खांडा में घर के अंदर सो रही महिला को उनके पति ने करंट लगाकर मारने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि पति ने उसे मारने के लिए बिजली के तार से करंट लगा दिया। महिला को दो जगह करंट लगा था। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


खांडा की महिला का आरोप पति करता है शक, करता रहता है प्रताड़ित
गांव खांडा निवासी महिला ने खरखौदा पुलिस को बताया कि उनकी शादी 17 साल पहले हुई थी। उन्हें अपने पति से दो बेटियां व एक बेटा है। महिला का आरोप है कि उसका पति पर बिना कारण के ही शक करता है। वह उसके साथ मारपीट करता रहता है। महिला ने बताया कि वह रात को सो गई थी। तडक़े पांच बजे अचानक उसे करंट लगा।

बिजली का तार उनके शरीर पर दो स्थानों पर लगा था। करंट से उनका शरीर जल गया। जिससे उनकी आंख खुली तो उन्होंने तार को पकडक़र एक तरफ फेंक दिया। जिस पर उनका पति मौके से भाग गया। जिसके बाद उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। महिला की शिकायत पर खरखौदा पुलिस ने उनके पति के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
महिला ने करंट लगने की शिकायत दी है। जिस पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -इंस्पेक्टर सुनील कुमार, थाना प्रभारी खरखौदा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें