फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: भगवान श्रीराम को लेकर कहे अशोभनीय शब्द, मुकदमा दर्ज

Thu, 18 Jan 2024 11:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

श्रीराम को लेकर अशोभनीय शब्द कहने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
FIR - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान श्रीराम को लेकर अशोभनीय शब्द कहने का वीडियो वायरल होने के बाद सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। गांव तिहाड़ कलां के रहने वाले अखंड हिंदू स्वाभिमान ट्रस्ट के उप चेयरमैन मंजीत ने सदर थाना पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया पर उन्हें एक वीडियो मिला है।

विज्ञापन


जिसमें कबीरपुर निवासी नरसी सैनी भगवान श्रीराम को लेकर बहुत ही अशोभनीय शब्दों का प्रयोग कर रहा है। वह भगवान श्रीराम के साथ ही उनकी माता के बारे में अशोभनीय शब्द बोल रहा है। इससे हमारी धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है। इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

मंजीत का कहना है कि 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की अयोध्या के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। ऐसे में भगवान श्रीराम के बारे में गलत शब्दों का प्रयोग कर धार्मिक सौहार्द को खराब करने का प्रयास किया गया है। इस मामले में ठोस कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


जिस पर सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं अखंड हिंदू स्वाभिमान ट्रस्ट चेयरमैन मनीष राई ने कहा कि भगवान श्रीराम का अनादर किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। मामले में पुलिस को ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें